Kanpur Crime Dehat: दबंगों के हौसले बुलंद, दलित युवक को दबंग प्रधान ने अपने गर्गों के साथ मिलकर जमकर पीटा

वहीं जब युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचता है। तो वहां से भी उसे टरका दिया जाता है। वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के बाद स्थानीय पुलिस मामला तो दर्ज कर लेती है। लेकिन कार्यवाही के बजाय पीड़ित पर ही दबाव बनाते नजर आती है।

Manoj Singh
Report Manoj SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 21 Oct 2021 3:38 AM GMT
Crime
X

क्राइम से संबंधित डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Kanpur Dehat: यूपी की पुलिस को ना तो सीएम योगी की कार्यवाही का खौफ है और ना ही अधिकारियों के आदेश का। बल्कि वह अपने पुराने ढर्रे पर काम करते हुए अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई देती है। वही पीड़ितों पर दबाव बनाती नजर आ रही है। इसी की एक बानगी यूपी के जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में देखने को मिला। जहां दबंग प्रधान और उसके गुर्गो द्वारा पहले दो दलित युवक की जमकर पिटाई कर की जाती है।

वहीं जब युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचता है। तो वहां से भी उसे टरका दिया जाता है। वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के बाद स्थानीय पुलिस मामला तो दर्ज कर लेती है। लेकिन कार्यवाही के बजाय पीड़ित पर ही दबाव बनाते नजर आती है।

पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा गांव का है। जहां पर गांव के दलित युवक सुजीत को गांव के ही दबंग वर्तमान प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा पीटा। इसके बाद पीड़ित सुजीत वाल्मीकि सिकंदरा थाने पहुंचा औऱ स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

थाने से निराश पीड़ित ने जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए। इसके बाद स्थानीय सिकंदरा पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन पीड़ित सुजीत को ही धमकाने का काम शुरू कर दिया।

इसके बाद सुजीत ने आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सिकंदरा क्षेत्राधिकारी से थानाध्यक्ष के रवैये की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि गांव के वर्तमान दबंग प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको जमकर मारा पीटा था और वही उसकी थाने में कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई थी। वही पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सिकंदरा को निर्देश देते हुए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सिकंदरा थाना पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन थानाध्यक्ष सिकंदरा ने उसको थाने बुलाकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए दमकाया भी। इसी के चलते उसने आज क्षेत्राधिकारी से थानाध्यक्ष की शिकायत की। वही क्षेत्राधिकारी ने उसे न्याय का आश्वासन दिया है।

Kanpur Crime Dehat, Kanpur Crime Dehat, kanpur dehat crime news, kanpur dehat news,kanpur dehat news today, kanpur dehat news today live, kanpur dehat news live, kanpur dehat latest news,kanpur dehat current news, kanpur dehat crime news, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story