×

Kanpur Dehat News Today: कानपुर देहात में 'जय भारत महा संपर्क अभियान' का आगाज, क्रांग्रेसियों ने शुरू किया लोगों से संवाद

Kanpur Dehat News Today: यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने 'जय भारत महा संपर्क अभियान' का तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।

Manoj Singh
Report Manoj SinghPublished By Chitra Singh
Published on: 20 Aug 2021 12:59 PM GMT
Naresh Katiyar
X

'जय भारत महा संपर्क अभियान' कार्यक्रम की शुरुआत करते नरेश कटियार 

Kanpur Dehat News Today: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में 'जय भारत महा संपर्क अभियान' (Jai Bharat Maha Sampark Abhiyan) का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस गांव-गांव, गली-गली में चौपाल लगाकर वह पैदल मार्च और प्रभात फेरी (Prabhat Pheri in Kanpur Dehat) कर लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने का काम शुरु कर रही है। वहीं आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजपुर कस्बे में लोगों से मिलना शुरू किया और प्रभात फेरी भी निकाली। 2022 विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के करीब आते ही अमूमन सभी दल जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

2022 विधानसभा चुनाव किसी रणभूमि से कम नजर नहीं आ रहा है। भाजपा (BJP) को हटाने के लिए सभी दल अपने अपने गांव चल रहे हैं और 2022 के चुनाव में जीतने का सपना संजोए बैठे है। ऐसे में कांग्रेस ने भी 'जय भारत महा संपर्क अभियान' शुरू कर दरवाजे दरवाजे जाकर जनता को कांग्रेस से जोड़ने का काम शुरू कर रही है, जिसमें जनता के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी तहसील और ब्लॉक स्तर ऊपर जनता के संपर्क में आएंगे, उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। सही मायने में अगर इसे कहा जाए तो यह 3 दिन का कांग्रेस का प्रवास है जिसमें कांग्रेसी जनता के साथ समय बिताएंगे, उनके साथ चौपाल करेंगे। उनकी समस्या उनकी विचारधारा को समझेंगे और अपनी पार्टी नीतियों के साथ अपनी पार्टी की विचारधारा उनके सामने रखेंगे।

गांव-गांव, गली-गली घूमें कानपुर के जिलाध्यक्ष

कांग्रेस की कोशिश अपने जोरों पर है और जनता को जोड़ने का दावा भी कर रही है। ऐसे में कानपुर देहात में भी कांग्रेश जिला कमेटी अध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में पूरे जनपद में 'जय भारत महा संपर्क अभियान' का आगाज हो गया है, जिसमें खुद जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव, गली-गली प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक और पार्टी नीतियों से अवगत करा रहे हैं।

'कांग्रेस जनता से लोगों से लोगों की विचारधारा से गठबंधन करेगी'

2022 में चुनाव होने को है और समय बहुत कम बचा है, इसलिए कांग्रेस 2022 के चुनाव में कोई भी गलती नहीं करना चाहती है, जिसके चलते तीन दिवसीय कार्यक्रम में जनता के बीच रहकर कांग्रेस उन पर अपना भरोसा कायम करना चाहती है। इसी कार्यक्रम के दौरान न्यूज ट्रैक के कानपुर देहात संवाददाता मनोज सिंह ने जिला अध्यक्ष से बात की। 2022 चुनाव को लेकर कुछ सवालों में जिलाध्यक्ष में पहले तो यह स्पष्ट कर दिया कि 2022 चुनाव में कांग्रेस जनता से लोगों से लोगों की विचारधारा से गठबंधन करेगी और इस चुनाव में वह सिर्फ अकेले चुनाव लड़ेगी।

तो वही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा किसका होगा, यह सवाल पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी का नाम लिया। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के पिछले 70 सालों को देखते हुए बीजेपी को जवाब मिलने का समय आ गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कानपुर देहात के कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश कटियार का कहना है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस के इस जय भारत महा संपर्क अभियान का 2022 के चुनाव में कितना असर पड़ता है क्या जनता के बीच कांग्रेस अपना विश्वास कायम कर पाएगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story