×

Shivpal Singh Yadav News: कानपुर देहात पहुंची सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा, कहा- प्रसपा जहां रहेगी, सरकार उसी की बनेगी

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा से शिवपाल ने फूंका चुनावी बिगुल

Manoj Singh
Published on: 18 Oct 2021 10:52 AM GMT
Samajik Parivartan Rath Yatra
X

शिवपाल सिंह यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

Shivpal Singh Yadav News: सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (Samajik Parivartan Rath Yatra) में बीजेपी पर जमकर बरसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) का प्रचार मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) करेंगे, उन्होंने कहा कि 2022 में जहां होगी प्रसपा वहीं बनेगी सरकार। इसके साथ ही शिवपाल ने कहा कि वह हर हफ्ते दिल्ली जाकर नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आशीर्वाद लेते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है, वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) ने भी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (Samajik Parivartan Rath Yatra) के माध्यम से 2022 के रण में बिगुल फूंक दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (Samajik Parivartan Rath Yatra) आज कानपुर देहात पहुंची है।


कानपुर देहात के पुखराया कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि दूसरे चरण की अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (Samajik Parivartan Rath Yatra) को शुरू करके उन्होंने जनता को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने का उनका प्रण है। सामाजिक परिवर्तन यात्रा इसके बाद भोगनीपुर से जालौन जाएगी। और लगातार 7 चरणों में सामाजिक परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी। यात्रा की शुरुआत वृन्दावन के बांके बिहारी के दर्शन के साथ शुरू की गई है और यूपी के सभी 75 जिलों में घूम कर इसका समापन होगा। भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में इसका समापन होगा।

प्रसपा नेता ने कहा इस यात्रा को शुरू करने का मकसद यह है कि बीजेपी ने जो भी वादे किए थे वो सभी अधूरे हैं एक भी वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने जनता को झूठ बोलकर ठगने का काम किया है, उसकी वजह से देश बहुत पीछे चला गया है, देश पर कर्जा भी बढ़ा है और उत्तर प्रदेश की जनता पर भी कर्जा बढ़ा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। बढ़ी हैं, घटी नहीं है। इसलिए हमें सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर जनता के बीच जाना पड़ रहा है।


शिवपाल सिंह (Shivpal Singh Yadav News) ने कहा 2022 में समान विचारधारा वाली पार्टियों और सेकुलर पार्टियों से हमारा प्रयास है कि एक हो जाएं जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने में आसानी हो। हमने यात्रा शुरू की है और इसके साथ साथ अबकी बार जहां पर भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) रहेगी, वहीं पर सरकार होगी और जब सरकार होगी तो हमने घोषणा की है कि हर परिवार में एक बेटे और एक बेटी को नौकरी जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता के बीच कहा था कि हम काला धन लाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए डालेंगे और दूसरा वादा था कि 2 करोड बेरोजगारों को नौकरी देंगे। तीसरा वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे और किसानों की दोगुनी आए के बजाय एक काला कानून और ले आये। किसानों की जमीन पूंजी पतियों को दे दी। इस तरह से किसान केवल मजदूर बनकर रह जाएगा। इसी तरह से उन्होंने निजी करण जितनी भी संस्थाएं थी रेल से लेकर एयरपोर्ट, यहां तक कि टेलीफोन से ले कर जितनी भी संस्थाएं थीं केवल पूंजी पतियों को सौंप दीं। और कितने पूंजीपतियों को करीब 5 पूंजीपति होंगे देश के बड़े। पता है गुजरात के एशिया में नंबर वन और टू हैं, गुजरातियों ने केवल उनको ही फायदा पहुंचाया है और पूरे देश की जनता को गरीबी दी है। महंगाई चरम सीमा पर है।

प्रसपा नेता ने कहा महंगाई देखिये बिजली पर यूनिट कितनी महंगी हो गयी है। गैस चूल्हा पहले फ्री था, अब ₹900 का गैस का चूल्हा मिलता है। भ्रष्टाचार! सब जान ही रहे हैं कि तहसील और थानों में क्या हाल है। तो पूरी तरह से यह सरकार इकबाल खो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का जन अधिकारियों के प्रति कोई जोर नहीं रहा और नौकरशाही इनके कब्जे से बाहर हो गई है, कब्जे में नहीं है। ब्यूरोक्रेट्स मनमानी कर रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story