UP Election 2022 News: प्रसपा की यात्रा के चौथे चरण का आगाज, शिवपाल सिंह ने किया रवाना

UP Election 2022 News: प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण का आगाज करते हुए विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

Manoj Singh
Report Manoj SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Nov 2021 11:35 AM GMT
Kanpur Dehat: Election campaign of Praspa chief Shivpal Singh Yadav Social change journey
X

कानपुर देहातः प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव

UP Election 2022 News: दीपावली (Deepawli) के पर्व के बाद यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने चुनावी अभियान (up election campaign) की शुरुआत कर दी है। शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा (Samajik Privartan Yatra) के चौथे चरण का आगाज यूपी के जनपद कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के अकबरपुर से करते हुए बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला। साथ ही सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एक मंच पर आकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान भी किया। इस दौरान शिवपाल सिंह ने जहां सीएम योगी (CM Yogi Aditya Nath) के बयान पर पटलवार किया। वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर चुटकी लेते नजर आए।

शिवपाल सिंह सुबह अपने समर्थकों के साथ इटावा (Etawah) से कानपुर देहात पहुंचे। इस दौरान प्रसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया। अकबरपुर हिंदी भवन (Akabarpur Hindi Bhavan) में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां शिवपाल सिंह ने बीजेपी सरकारों पर जमकर हमला बोला। साथ ही बीजेपी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए 2022 में जनता द्वारा सबक सिखाए जाने का दावा भी किया।

शिवपाल सिंह ने किया बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान (Shivpal Singh Yadav Attack BJP)

इस दौरान शिवपाल सिंह ने विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि यूपी में मौजूदा समय में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते हर तबका परेशान नजर आ रहा है।

शिवपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Government) ने जो वादे किए थे उन वादों को पूरा करना तो दूर उनको दोबारा अपनी जुबान पर ही नहीं लाए। जनता इस वादा खिलाफी का जवाब 2022 में देगी। वही सीएम योगी द्वारा अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के बयान पर तंज कसते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि सभी को अब बीजेपी से बच के रहना चाहिए।

चाचा शिवपाल लखनऊ आ रहे हैं स्वागत करें अखिलेश-शिवपाल (Akhilesh-Shivpal)

वहीं अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में चाचा शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किए जाने के बयान पर शिवपाल सिंह ने फिल्मी अंदाज में कहा कि चाचा शिवपाल लखनऊ आ रहे हैं स्वागत करे अखिलेश। वहीं विपक्षी पार्टियों से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा कि उनका हर संभव प्रयास है कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एक साथ आकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अपना योगदान दें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story