×

तालिबानियों के बीच फंसी कानपुर की महिला, बोली- मुझे बचा लो

Afghanistan Me Kanpur Ki Mahila Fansi : कानपुर की एक महिला ने अफगानिस्तान से फोन करके अपनी मां को बताया है कि वह यहां फंसी हुई है, उसे जान माल का खतरा है।

Shreedhar Agnihotri
Report Shreedhar AgnihotriPublished By Shivani
Published on: 31 Aug 2021 7:44 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2021 11:00 AM GMT)
Afghanistan Me Kanpur Ki Mahila Fansi
X

डिजाइन इमेज 

Afghanistan Me Kanpur Ki Mahila Fansi : अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद कई भारतीय काबुल में फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए एयरलिफ्ट भी करवाया लेकिन हाल ही में कानपुर की एक महिला ने अफगानिस्तान से फोन किया है। कानपुर की महिला ने फोन पर अपनी मां को बताया है कि वह यहां फंसी हुई है, उसे जान माल का खतरा है। उसने अपनी मां से गुहार लगाईं है कि मुझे बचा लीजिए।

कानपुर की बेटी पहुंच गई अफगानिस्तान

बेटी के अफगानिस्तान में होने खबर मिलते ही पूरे मामले की जानकारी उसकी मां ने कानपुर के बाबू पुरवा थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुंबई में संपर्क कर इस महिला के बारे में जानकारी करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कानपुर के बाबू पुरवा बगाही क्षेत्र के चंदन का हाथा में रहने वाली समीरुन्निशां के पति इकलाख का कई साल पहले निधन हो गया था। बड़ा परिवार होने का जब समीरुन्निशां के परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो उसकी बेटी हिना खान अपने चाचा के साथ मुंबई चली गई। जहां वह एक बार में काम करने लगी।

अफगानिस्तान ले जाकर कानपुर की बेटी को बेचा

इस बीच एक अफगान नागरिक मोहम्मद गनी की उससे मुलाकात हुई। उसने हिना खान को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बाद में अफगानिस्तान ले गया। जहां पर उसने हिना को बेच दिया। अब हिना के पति मोहम्मद गनी का अपनी सास के पास 28 अगस्त को फोन आया। जिसमें उसने कहा कि अगर अपनी बेटी को बचाना है तो उसे पैसा खर्चा करना पड़ेगा।


समीरुन्निशां का कहना है कि उसकी बेटी हिना खान को पति मोहम्मद गनी उर्फ नूर मोहम्मद काफी प्रताड़ित करता है। जिसके बाद उसकी बेटी ने किसी तरह से उसे फोन कर यहां से निकालने की गुहार लगाई है। समीरुन्निशां ने बताया कि उसकी बेटी हिना 2013 में अंतिम बार कानपुर आई थी। उसके बाद से उसे उसके पति ने आज तक घर नहीं भेजा। अब जब वहां तालिबान संकट गहराया है तो उसकी बेटी हिना बेहद परेशान है। हिना ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि अफगानिस्तान में जंग शुरू होने के कारण घर में खाने को कुछ नहीं है और उसकी जान को भी खतरा है।



Shivani

Shivani

Next Story