×

चर्चित मनीष हत्याकांड का केस फ्री में लड़ेंगी "सीमा समृद्धि कुशवाहा", जानिए कौन हैं ये सीमा समृद्धि कुशवाहा

Seema Samridhi Ladengi Manish Gupta Murder Case - सीमा अब देश के सबसे चर्चित चेहरों में हैं। उन्होंने जितने भी केसों में खुद पैरवी की है, वे केस उन्होंने निशुल्क ही लड़े हैं।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 Oct 2021 9:29 AM GMT
seema samridhi kushwah
X

सीमा समृद्धि कुशवाहा लड़ेंगी मनीष गुप्ता मर्डर केस (फोटो- सोशल मीडिया)

Seema Samridhi Ladengi Manish Gupta Ka Case : सीमा समृद्धि कुशवाहा वकालत के क्षेत्र का यह वह नाम है, जो न्यायालय में पीड़ित लोगों की एक मजबूत आवाज बन गया है।सीमा समृद्धि कुशवाह के नाम को एक मंझे हुए अधिवक्ता के तौर पर इस देश ने तब जाना था जब इस अधिवक्ता ने देश के सबसे चर्चित निर्भया रेप कांड (nirbhaya rape case) के आरोपियों को अपनी तर्कपूर्ण दलीलों से सजा दिलवाई थी।

इस समय सीमा समृद्धि कुशवाहा (seema samridhi kushwah) सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर समाज के पीड़ित लोगों को न्यायालय से न्याय दिलाने का काम कर रहीं हैं।

दिल्ली की निर्भया रेप कांड (nirbhaya rape case), हाथरस का रेप कांड(Hathras rape case) के बाद अब अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कानपुर के दिवंगत रियल स्टेट व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड (Seema Samridhi Ladengi Manish Gupta Ka Case) का केस खुद लड़ने का निर्णय लिया है।

यह केस भी सीमा निशुल्क (Seema Samridhi Manish Gupta Ka Case Free Mein Ladengi) ही लड़ेंगीं। स्मरण हो कि पूर्व के दिनों में पुलिस की पिटाई से व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में दर्दनाक मौत (Gorakhpur Hotal Manish Gupta Murder)हो गयी थी।जिसमे सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मनीष गुप्ता का केस होगा दिल्ली ट्रांसफर
(Manish Gupta Murder Case Delhi Transfer)

मनीष गुप्ता का केस (फोटो- सोशल मीडिया)

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने जब यह केस खुद लड़ने का फैसला ले लिया है तो अब यह तय माना जा रहा है कि अब यह केस दिल्ली ट्रान्सफर होगा।धारा 406 के तहत सुप्रीम कोर्ट को यह अधिकार है कि वह किसी केस या अपील को वह एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर सकता है।इसके लिए अधिवक्ता को एक जुडिशियली प्रक्रिया पूरी करनी होती है । उसके बाद ऐसे केस एक राज्य से दूसरे राज्य की न्यायलयों में स्थानांतरित हो जाते हैं।

इटावा की रहने वाली है सीमा समृद्धि कुशवाहा
Seema Samridhi Kushwah Etawah Ki

देश के सबसे चर्चित निर्भया रेप कांड में दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा, (seema samridhi kushwah ka janam) उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के बिधीपुरा ग्राम पंचायत उग्रापुर की रहने वालीं हैं।इनका जन्म गत 10 जनवरी, 1982 को हुआ था।इनके पिता (seema samridhi kushwah ke pita) बालदीन पेशे से एक किसान हैं।वे अपने गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।

उनकी मृत्यु के बाद अधिवक्ता सीमा का परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा था। इस आर्थिक तंगी के माहौल के बीच सीमा ने अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की है।घर की माली हालत ठीक न होने के कारण सीमा ने कानून की पढ़ाई करने के बाद प्रौढ़ शिक्षा विभाग में संविदा में नोकरी भी की है।

सीमा आई ए एस बनना चाहतीं थीं
(Seema Samridhi Kushwah IAS Banana Chahti Thi)

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा आई ए एस बनना चाहतीं थीं। गत 2005 में उन्होंने कानपुर विद्यालय से एलएलबी (Seema Samridhi Kushwah Ne Kanpur Se LLB Kiya) की, उसके बाद 2006 में उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्विद्यालय से पत्रकारिता (Seema Samridhi Kushwah Ne Ki Patrakarita) की डिग्री हासिल की।सीमा ने पॉलिटिकल साइंस में एम ए भी किया है।

सीमा समृद्धि कुशवाहा ने गत 2014 में दिल्ली की सुप्रीम कोर्ट (Seema Samridhi Kushwah Ne Supreme court Se Shuru Ki Vakalat) में अपनी वकालत शुरु की थी, जो अब तक जारी है।

(Seema Kushwah Biography)

सीमा अब देश के सबसे चर्चित चेहरों में हैं। उन्होंने जितने भी केसों में खुद पैरवी की है, वे केस उन्होंने निशुल्क ही लड़े हैं । ज्यदातर केसों में उन्होंने आरोपियों को सजा ही दिलवाई है।अब कानपुर के मनीष गुप्ता का भी केस वह निशुल्क ही लड़ेंगीं।

सीमा समृद्धि कुशवाहा (फोटो- सोशल मीडिया)

शादीशुदा हैं सीमा समृद्धि कुशवाहा

(Seema Kushwah Marriage)

वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा शादीशुदा हैं।उनके (Seema Kushwah Ke Pati Ka Naam) पति का नाम राकेश मुंगेर है। वह बिहार के संग्रामपुर प्रखंड के पौरिया गांव के रहने वाले हैं।वह (Seema Kushwah Ke Pati Maths Ke Teacher) मैथ के शिक्षक है। दिल्ली में आईआईटी की तैयारी कराने वाली संस्था से जुड़े हुए हैं।

मनीष के साथ हुई नृशंसता के कारण यह केस लड़ने का फैसला लिया है
Seema Samridhi Ladengi Manish Gupta Ka Case

कानपुर के व्यापारी मनीष हत्याकांड की पूरी स्टडी करने के बाद ही अधिवक्ता सीमा समृध्दि कुशवाहा ने यह केस खुद लड़ने का फैसला लिया है।वे इस सिलसिले में कानपुर आकर मृतक व्यापारी मनीष की पत्नी (Kanpur Vale Manish Gupta Ki Patni) से मिल चुकीं हैं ।

मनीष की पत्नी ने उन्हें केस लड़ने की स्वीकृति भी दे दी है।अधिवक्ता सीमा समद्धि कुशवाहा (Seema Samridhi Ladengi Manish Gupta Ka Case) का कहना है कि मनीष गुप्ता के केस में पुलिस सारी दरन्दगी की हदों को पार कर दिया है। अब इस केस में आरोपी बिना सजा के छूट गए तो समाज मे एक गलत परिपाटी का जन्म होगा।

साथ ही समाज में लोगों के बीच कानून का डर व विश्वास खत्म (Logon Mein Kanoon Ka Dar Aur Viswas Khatam) होगा।उन्होंने बताया कि यह केस मजबूत दलीलों के साथ लड़कर न्यायालय से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का वह प्रयास करेंगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story