×

Kanpur News: बीजेपी की शानदार जीत से बढ़ी विपक्षी दलों की बौखलाहट: अविनाश

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस माती में संपन्न हुई।

Manoj Singh
Published on: 11 July 2021 4:12 PM GMT
BJP victory
X

चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते पार्टी नेता अविनाश सिंह व अन्य (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस माती में संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से जीत का परचम लहराया है इससे विपक्षी पार्टियां हतप्रभ है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिले में 10 में से 8 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। 10 में से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था। दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे थे।

एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया था, कुल मिलाकर 10 मे से 8 सीटें पर जीत यह बताता है कि योगी सरकार पर लोगों ने भरोसा कायम रखा है। जिस प्रकार से जिले में प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराए गए, उसके लिए योगी सरकार को बधाई प्रेषित करता हूं। कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थिति सामान्य रही। योगी सरकार द्वारा डीएम और एसपी को आदेश जारी कर निर्देश दिए थे कि जीते और हारे हुए प्रत्याशियों को घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम किया जाए। वर्ष 2016 में सपा सरकार में यदि कोई विपक्षी विजई होता था उस प्रत्याशी को या तो गोली मार दी जाती थी या उसको प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन योगी सरकार ने विपक्षियों को भी सुरक्षित घर तक पहुंचाने का काम किया, जिसकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है।

निष्पक्ष चुनाव कराकर योगी सरकार ने अपना दमखम दिखाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वोटर ने भाजपा को विजई बनाकर योगी सरकार में अपना विश्वास जताया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने निष्पक्ष होकर अपना काम किया है। हम इस मीडिया के चौथे स्तंभ को धन्यवाद प्रेषित करते हैं। इसके उलट त्रिस्तरीय चुनाव में सपा सरकार में सपा के गुंडों द्वारा प्रत्याशियों का अपहरण कर लिया जाता था। निष्पक्ष चुनाव होना दूर की बात थी दूसरा प्रत्याशी नामांकन तक नहीं करा पाता था।

थाने सपा के लोकल गुंडों के सहारे चलता था। माफियाओं का राज्य था, लूट अपहरण बलात्कार की घटनाएं आम थी। योगी सरकार आते ही इन घटनाओं पर विराम लगा, अपराधियों को जेल, खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर किया गया। विकास की नई योजनाएं प्रारंभ की गई। किसानों का ऋण माफ किया गया। सरकारी नौकरियों में बिना भ्रष्टाचार के मेधावियों को सरकारी नौकरी दी गई। ग्रामों को सड़कों से तेजी से जोड़ा गया। सभी ग्रामों में विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया। सभी ग्रामों को शौचालय युक्त किया गया। औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापारी हब बनाए गए। करोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाकर वेंटीलेटर युक्त किया गया। ऑक्सीजन के नए प्लांट स्थापित किए गए। कृषि क्षेत्र में किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश में कई नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण की प्रारंभ किया गया।

यातायात में सुधार करने के लिए कई हाईवे का निर्माण प्रारंभ किया गया। कई जिलों में मेट्रो स्टेशन, मेट्रो रेल का शुभारंभ किया गया। मोदी एवं योगी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम। इस दौरान उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा, बबलू कटियार, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अमित राजपूत, सह मीडिया प्रभारी राजू शर्मा आदि उपस्थि​त रहे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story