×

Mirzapur News: किसानों ने निकाला टैक्टर मार्च, पुलिस ने रोका तो भड़के किसान

Mirzapur News: कृषि बिल के विरोध में जमालपुर ब्लॉक के डूही खुर्द मनउर चट्टी से रविवार को कृषि बिल के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अन्नदाता मंच के नेतृत्व में निकाले गए ट्रैक्टर तिरंगा मार्च

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Shweta
Published on: 15 Aug 2021 3:20 PM GMT (Updated on: 15 Aug 2021 3:42 PM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटो सोशल मीडिया)

Mirzapur News: कृषि बिल के विरोध में जमालपुर ब्लॉक के डूही खुर्द मनउर चट्टी से रविवार को कृषि बिल के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अन्नदाता मंच के नेतृत्व में निकाले गए ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, लेकिन यह मार्च पुलिस को रास नहीं आई, पुलिस ने ढेबरा चट्टी पर रोक दिया, ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को एक किलोमीटर के बाद पुलिस के रोकने पर किसान नाराज हो गए।

ट्रैक्टर तिरंगा मार्च लेकर किसान मात्र एक किलोमीटर ही पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस के रोकने पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने कृषि बिल को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि बिल कानून वापस लेने की मांग की। करीब एक घंटे तक पुलिस के समझाने के बाद किसान अपने घरों को वापस लौट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे ट्रैक्टर तिरंगा मार्च मात्र एक किलोमीटर ही पहुंचा था जिसके बाद पुलिस के रोकने पर किसान भड़क गए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि बिल कानून वापस लेने की मांग की। करीब एक घंटे तक पुलिस के शांत कराने की कवायद के बाद किसान अपने घरों को वापस लौट गए। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय तक निकाला जाना था जहां किसानों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं स्वतंत्रता सेनानियों के लगे शिलापट्ट पर माल्यार्पण किया जाना था।

अन्नदाता मंच के संयोजक रमेश सिंह बताते हैं जब तक कृषि बिल वापसी नही होगा तब तक संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने के पूर्व पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने डूही चट्टी पर ध्वजारोहण किया। मौके पर थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज एवं शेरवां चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान मनीष सिंह, ओम सिंह, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, जगत सिंह, सतेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, अमित सिंह आदि किसान थे।

Shweta

Shweta

Next Story