Unnao News: महिला ने युवक को जूते से पीटा, बंधक बना लोगों से करवाता था दुष्कर्म

Unnao News: उन्नाव में शनिवार दोपहर सफीपुर तहसील परिसर में महिला एक युवक की जूते से पिटाई करने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Jan 2022 4:22 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2022 4:23 AM GMT)
Unnao woman thrashed young man shoes
X

उन्नाव में महिला एक युवक की जूते से पिटाई की 

Unnao News: शनिवार दोपहर सफीपुर तहसील परिसर में महिला एक युवक की जूते से पिटाई करने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दरम्यान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया और महिला व युवक को पकड़ कर थाने भेज दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे बंधक बनाकर लोगों को उसकी बिक्री दुष्कर्म करवाता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

तहसील परिसर में शनिवार दोपहर महिला से एक युवक को जूते से जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहंुचे लोगों से महिला ने बताया कि वह हापुड जिला की रहने वाली है और माता पिता के निधन के बाद बेसहारा होने पर दो माह पहले घर से निकल लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।

सामूहिक दुष्कर्म

जहां फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र बबुरिया गांव निवासी युवक से उसकी मुलाकात हो गई थी। काम दिलवाने के बहाने उसे वह साथ लेकर गांव ले आया था। दो माह से उसको बंधक बनाकर युवक अपने साथ रखा और अलग अलग स्थानों पर लोगों के हाथ उसको बेचता रहा।

युवक व लोगों से उसका सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। आजिज आ जाने के बाद उसने शनिवार को युवक को सफीपुर तहसील बुलाया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

महिला से युवक की पिटाई देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला व युवक को लेकर थाने भिजवाया गया है। जहां पुलिस महिला और आरोपित युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Unnao News, rape, woman, police , Safipur tehsil ,young man , crowd of people, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, unnao news today

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story