×

UP Election 2022: उन्नाव में सबने झोंकी ताकत, योगी, अखिलेश व सतीश मिश्रा ने मांगे वोट

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में 5 दिन बाद चौथे चरण का मतदान (UP Fourth Phase Voting) होना है समय कम होने के चलते अब पार्टी के प्रत्याशी जोर शोर से पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Naman Mishra
Report Naman MishraPublished By Shreya
Published on: 19 Feb 2022 4:17 AM GMT
UP Election 2022: उन्नाव में सबने झोंकी ताकत, योगी, अखिलेश व सतीश मिश्रा ने मांगे वोट
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में 5 दिन बाद चौथे चरण का मतदान (UP Fourth Phase Voting) होना है समय कम होने के चलते अब पार्टी के प्रत्याशी जोर शोर से पूरी ताकत झोंक रहे हैं। उनके समर्थन में आए स्टार प्रचारक (Star Campaigner) से लेकर कई दिग्गज नेता भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भगवंत नगर विधानसभा में आशुतोष शुक्ला के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उनका हेलीकॉप्टर देखते ही मौजूद लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रत्याशियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया मंच पर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने संबोधन शुरू किया जिस पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। जो लोग वैक्सीन का प्रयोग करते थे कहते थे कि यह मोदी के व्यक्ति ने बीजेपी की वैक्सीन है। अब वैक्सिन ने जान बचाई है तो वोट बीजेपी को ही जाएगा। हमारे डबल इंजन की सरकार है हमने हर गरीब को डबल डोज मुफ्त राशन भी दिया है।

उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उन्नाव की धरती से लोगों ने 1 लाख 21 हजार मजरों का विद्युतीकरण हुआ। सपा सरकार में सिर्फ सैफई में महोत्सव होते थे। हमारे सरकार में 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। 1 करोड़ नौजवानों को टेबलेट हम लोगों ने स्वीकृत किए हैं, समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से शिकायत की। सपा वालों का नाम समाजवादी है और काम तमंचावादी है और सोच परिवारवादी है। आज सुबह मैनपुरी गया था, करहल गया था, बीजेपी वहां जीत दर्ज कर चुकी है, रिजल्ट 10 मार्च को मिलेगा।

हां कर्फ्यू लगता था आज वहां कावड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही। बिजली की जाति होती थी, ईद में आती थी, दिवाली में नहीं आती थी। सपा सरकार में सबसे बड़ी दुर्गति शिवपाल के हो गई कुर्सी नहीं मिले तो हमने सोफे के हत्थे पर बैठना पड़ा। संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

चुनाव जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चुनावी जनसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे अखिलेश

दूसरी ओर उन्नाव में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को लेकर मोहान विधानसभा के एक मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुँचे। उनके पहुंचते ही हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सपा मोहान प्रत्याशी आँचल वर्मा समेत अन्य सपाईयों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे ओर उन्होंने भारी भीड़ देकर जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और सपा प्रत्याशी आंचल वर्मा को भारी मतों से जिताने की मौजूद जनता से अपील की।

मंच पहुंचे अखिलेश यादव ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग 700 बार भी उठा बैठक लगाए फिर भी किसान इन्हें माफ नहीं करेगा। एक व्यापारी 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गया। उत्तर प्रदेश को बचाने का चुनाव है।इनका संकल्प पत्र पढ़ लेना लिखा कि किसानों की आय दुगनी होगी, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई?

बीजेपी वालो ने पारले जी के बिस्कुट से चोरी करना सीखा है, बाबा की दीवार ओर हमारी दीवार एक है। हम भी देखते हैं कि उनके घर से धुआं उठता है केवल वोट के लिए कानून वापस किए हैं इस बार किसान इनको माफ नहीं करेगा। इन्होंने डबल इंजन के सरकार में महंगाई और बेरोजगारी दोगुनी हुई है।

सतीश मिश्र (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सपा व भाजपा पर बरसे सतीश मिश्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने शुक्रवार को सफीपुर में जनसभा के दौरान आरोप लगाया कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में माफियाराज कायम हो जाता है। हर तरफ दंगे, लूट व दुष्कर्म जैसी घटनाओं की बाढ़ आ जाती है। भाजपा सरकार में भी यही हुआ। महिलाओं को न ही सुरक्षा मिल पाई और न युवाओं को रोजगार। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ भी छल किया। दोगुनी आय का उन्हें झांसा दिया गया।

बसपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गौतम के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जनता को असली चेहरा पहचानना चाहिए। सपा व भाजपा कहने के लिए तो अलग अलग दल हैं लेकिन दोनों के क्रियाकलाप एक जैसे हैं। सपा शासनकाल में दलितों पर व भाजपा में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुशी के साथ कहते हैं कि सौ से अधिक लोगों के इनकाउंटर कर दिए। विकास के मुद्दे पर कहा कि दोनों ही सरकारों के पास विकास के लिए सोच नहीं है। यही एक बड़ा फर्क बसपा व अन्य सरकारों के बीच है।

बसपा सरकार में था कानून का राज

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में कानून का राज था। उत्तर प्रदेश के गांव का समग्र विकास हुआ। 29 हजार से अधिक प्राइमरी व 22 हजार जूनियर स्कूल बनाए गए थे। बसपा सरकार में ही यूनिवर्सिटी व मेडिकल कालेज का निर्माण हुआ। सपा की सरकार थी तो डेढ़ लाख दलितों को नौकरी से निकला दिया गया। दलितों पर अत्याचार किया गया। भाजपा सत्ता में आई तो कई निर्दोष लोगों का इनकाउंटर करवा दिया। बसपा का शासन था तो गरीबों के साथ अत्याचार नहीं किया जाता था। हर वर्ग और हर धर्म के लोग एक साथ रहते थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता से जाने वाली है। सपा की सत्ता में वापसी नहीं होगी। बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। इसके चलते किसी से डरने की जरुरत नहीं है। मतदाता सब काम छोड़कर मतदान के दिन बूथों पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रोयग करें। बसपा सत्ता में वापस आ गई तो फिर से गरीबों के दिन लौट आएंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story