×

Magh Mela 2023: माघ मेले को लेकर परिवहन निगम तैयार, इन प्रमुख तिथियों पर चलेंगी इतनी बसें

Magh Mela 2023: आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा हर बार की तरह इस बार भी माघ मेले में स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो सके।

Anant kumar shukla
Published on: 3 Jan 2023 11:50 AM GMT
Transport Corporation is ready for Magh Mela 2023
X

Transport Corporation is ready for Magh Mela 2023 (Social Media)

Magh Mela 2023: प्रयागराज में जनवरी-फरवरी, 2023 में माघ मेला आयोजित किया जाना है। यहां पर पूरे देश से श्रद्धालू वहां जुटेंगे। ऐसे में आवागमन की सुविधा को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा हर बार की तरह इस बार भी माघ मेले में स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो सके।

मेला प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा घोषित मुख्य पर्व की तिथियां

  • पौष पूर्णिमा 06 जनवरी, 2023 दिन शुक्रवार
  • मकर संक्रान्ति 14 और 15 जनवरी, 2023 दिन शनिवार और रविवार
  • मौनी अमावस्या 21 जनवरी, 2023 दिन शनिवार
  • बसन्त पंचमी 26 जनवरी, 2023 दिन गुरूवार
  • माघी पूर्णिमा 05 फरवरी, 2023 दिन रविवार
  • महाशिवरात्रि 18 फरवरी, 2023 दिन शनिवार

मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या एवं बसन्त पंचमी पर बसों की व्यवस्था

मौनी अमावस्या एवं बसन्त पंचमी के स्नान पर्व पर स्नानार्थियो की भारी भीड़ होने की प्रबल सम्भावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम द्वारा दिनॉक 20 जनवरी, 2023 से दिनाकं 27 जनवरी, 2023 की अवधि में मेलाधिकारी प्ररयागराज की मॉग पर आवश्यकतानुसार बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी सम्बन्धित क्षेत्रों द्वारा की जायगी। मौनी अमावस्या दिनांक 21 जनवरी, 2023 दिन शनिवार को सर्वाधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम द्वारा 31 फरवरी से 6 फरवरी तक के लिए कुल 2800 बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें 200 रिजर्व बसों को भी शामिल किया गया है।

क्षेत्रवार बसों का आवंटन

गोरखपुर क्षेत्र से 380 बसें, आजमगढ़ क्षेत्र से 360, वाराणसी से 300, अयोध्या क्षेत्र से 300, प्रयागराज क्षेत्र से 550, चित्रकूट क्षेत्र से 230, झांसी क्षेत्र से 50, कानपुर क्षेत्र से 260 और लखनऊ क्षेत्र से 300 बसे चलेंगी।

मेला में स्टिकर एवं फ्लैक्स बोर्ड के माध्यम से बसों के बारे में दी जाएगी जनकारी

माघ मेला में स्टिकर एवं फ्लैक्स बोर्ड के माध्यम से दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को बसों के बारे में जनकारी दी जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम द्वारा 3000 स्टीकर छपवाकर मेले में लगायी गयी बसों बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। माघ मेले में आये हुए तीर्थ यात्रियों को उनके गन्तव्य की सही जानकारी हेतु माघ मेला परिक्षेत्र में मुख्य-मुख्य स्थानों पर 20 फ्लैक्स बोर्ड स्थापित कर बस उपलब्ध होने के स्थान की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रिंट को रिजर्व भी रखा जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जा सके।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story