×

Sant Kabir Nagar News: मंडलायुक्त के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया मगहर महोत्सव का उद्घाटन

Sant Kabir Nagar News: मंडलायुक्त के साथ खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की।

Amit Pandey
Published on: 7 Feb 2023 2:45 PM GMT
Sant Kabir Nagar News
X

 मगहर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए

Sant Kabir Nagar News: जनपद की पहचान संत कबीर दास की स्थली मगहर से है। प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मगहर स्थली प्रसिद्ध है। विगत कई वर्षो से संत कबीर निर्वाण स्थली पर आयोजकों द्वारा मगहर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। कतिपय कारणो से पिछले कई वर्षो से मगहर महोत्सव का आयोजन नही हो सका। लेकिन, इस बार जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पहल से मगहर महोत्सव का आयोजन निर्धारित हुआ।

9 फरवरी तक चलेगा मगहर महोत्सव

कबीर स्थली मगहर में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक मगहर महोत्सव का आयोजन कराये जाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। जिसका उद्घाटन आज मंडलायुक्त के साथ खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर तिवारी, मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी और धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने फीता काटकर दीप प्रज्वलन करते हुए महोत्सव की शुरुआत की।

महोत्सव में विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम के दौरान मगहर महोत्सव में आए लोगों से पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा। वहीँ लोग महोत्सव को लेकर काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम में जहां स्थानीय कलाकार 3 दिनों तक अपने कलाकारी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे तो वहीं विभिन्न स्टालों के माध्यम से महोत्सव में लोगों को विभिन्न जानकारी दी जाएगी। तीन दिवसीय चलने वाले महोत्सव कार्यक्रम में जहां स्थानीय कलाकार अपने प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे तो वही देश के नामचीन कलाकार कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।

ये कलाकार महोत्सव में करंगे शिरकत

लोकगीत गायक बृजकिशोर तिवारी, मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव, कवि सम्मेलन में मणिका दूबे,प्रियांशु गजेंद्र,रामकिशोर तिवारी, आजम शकरी,शबीना आदिब,भालचंद त्रिपाठी, लोक गायक सुचिता पाण्डेय,भजन गायक कमलेश उपाध्याय, लोकगायन सुरेश कुशवाहा,हास्य कलाकार रविन्द्र जानी, सुगम संगीत लोक गायन मैथली ठाकुर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story