×

देश की सुख-शांति के लिए 3209 किलोमीटर की तीसरी कांवड़ यात्रा

By
Published on: 19 Oct 2016 8:45 AM GMT
देश की सुख-शांति के लिए 3209 किलोमीटर की तीसरी कांवड़ यात्रा
X

मेरठ: देश की सुख-शांति के लिए 87 वर्षीय श्री श्री 1108 महाराज प्रेमदास गंगोत्री से रामेश्वर तक कांवड़ लेकर जा रहे हैंं। महाराज प्रेमदास अपने 62 शिवभक्तों के साथ तीसरी बार कांवड़ यात्रा पर निकले हैंं। यह जत्था मेरठ से गुजरा तो देखने वालों का तांता लग गया।

यह तीसरी कांवड यात्रा

-87 वर्षीय श्री श्री 1108 महाराज प्रेमदास गंगोत्री से रामेश्वर कांवड़ लेने जा रहे हैंं। 62 शिवभक्तों का जत्था उनके साथ है।

- बता दें कि गंगोत्री से रामेश्वर की दूरी 3209 किलोमीटर है।

-हालांकि ये समय कांवड़ लाने का नहींं है, लेकिन मध्यप्रदेश के मुरैना के देवरी स्थित घिनौना मंदिर के प्रेमदास महाराज देश की सुख-शांति के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले हैंं।

-उन्होंंने बताया कि उनका एक हाथ खराब है और उनकी ये तीसरी कांवड़ है।

-अब फिर से वह 62 शिवभक्तों के साथ कांवड यात्रा में निकले हैंं।

-87 वर्षीय महाराज पहली कांवड़ 1984, दूसरी कांवड़ 2012 लाए थे।

premdas-jpg-yatra

premdas

Next Story