×

Maharajganj News: निकाह पढ़ने में अटका दूल्हा, PAN कार्ड से खुली मजहब की पोल, जानिए फिर क्या हुआ

महराजगंज में रविवार को उस वक्त बवाल मच गया जब निकाह के दौरान उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। इससे लोगों को शक हो गया। पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई। वो दूसरे मजहब का निकला।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 14 Jun 2021 4:31 AM GMT
fruod groom
X

कांसेप्ट इमेज (फोटो - सोशल मीडिया )

महराजगंज: यूपी के महराजगंज (Maharajganj) जिले की कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रविवार को उस वक्त बवाल मच गया जब निकाह के दौरान उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। इससे लोगों को शक हो गया। पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई। वो दूसरे मजहब का निकला। इस पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने दूल्हे की पिटाई की उसके बाद कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई इलाके की एक लड़की से सिद्धार्थनगर के एक युवक की सोशल मीडिया (social media) पर दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लड़का, लड़की के घर भी आने-जाने लगा। दो साल बाद लड़की के परिजनों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लड़की को लड़के के बारे में सब पता था, लेकिन वो अपने घर वालों को नहीं बताना चाहती थी। लिहाजा उसने लड़के को मुस्लिम रीति-रिवाज (Muslim custom) से शादी करने पर राजी किया।

पोल खुलते ही मच गया बवाल

दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन दूल्हे ने लॉकडाउन (lockdown) का हवाला देकर केवल पांच बारातियों को ही लाने की बात कही। तय तारीख पर रविवार को पांच लोगों को लेकर युवक शादी करने लड़की के घर पहुंचा। निकाह के वक्त दूल्हा उर्दू शब्द बोलने में अटकने लगा। इस पर मौलवी को शक हो गया और पूरी पोल खुल गयी। मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि, देर शाम तक लड़की उसी लड़के से निकाह करने की जिद पर अड़ी रही।

लड़के के घर वालों को भी नहीं था मालूम

लड़की के परिजन लड़के के घर गए नहीं थे। इसलिए वो इस बात से बेखबर थे। पूछताछ के साथ तलाशी शुरू हुई तो दूल्हे के पर्स से उसका पैन कार्ड मिला, जिस पर फोटो तो युवक का ही था, लेकिन नाम दूसरे मजहब का था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दूल्हे और बारात में आए कुछ युवकों को थाने ले आया गया युवकों ने बताया कि वो दूल्हे के दोस्त हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Ashiki

Ashiki

Next Story