×

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: बड़े नेताओं ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें

Manali Rastogi
Published on: 21 Oct 2019 4:46 AM GMT
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: बड़े नेताओं ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें
X
महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: बड़े नेताओं ने किया मताधिकार का उपयोग, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली: आज विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जहां एक बार फिर बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन है तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी भी एकसाथ मैदान पर हैं। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सबसे खास बात ये है कि खुद ठाकरे परिवार से पहली बार कोई शख्स चुनाव लड़ रहा है। दरअसल, वर्ली सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मैदान पर हैं। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी बड़ा हादसा: वोटरों से भरी बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत

हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार 90 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ऐसे में 19578 पोलिंग बूथ 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए बनाए गए हैं। 90 सीटों की बात करें तो इसमें सामान्य वर्ग के लिए 73 सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 17 सीटें आरक्षित हैं। आज हरियाणा के तकरीबन एक करोड़ 83 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। 1169 उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव LIVE: 9 बजे तक महाराष्ट्र में 4.11 तो हरियाणा में पड़े 7.41% वोट

यहां देखिये तस्वीरें

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story