×

अभी-अभी बड़ा हादसा: वोटरों से भरी बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। ये सभी लोग से मुंबई से कराड के लिए निकले थे।

Manali Rastogi
Published on: 21 Oct 2019 4:16 AM GMT
अभी-अभी बड़ा हादसा: वोटरों से भरी बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत
X

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। ये हादसा पुणे के पास हुआ है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह 4 बजे यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले का हाई अलर्ट: चुनाव के बीच लोगों में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। ये सभी लोग से मुंबई से कराड के लिए निकले थे। जब यह बस बउर गांव से गुजर रही थी, तभी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: केरल: विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो चुनाव में जहां एक बार फिर बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन है तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी भी एकसाथ मैदान पर हैं। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सबसे खास बात ये है कि खुद ठाकरे परिवार से पहली बार कोई शख्स चुनाव लड़ रहा है। दरअसल, वर्ली सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मैदान पर हैं। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story