×

Mahashivratri 2023: यूपी में महाश‍िवरात्र‍ि की धूम, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Mahashivratri 2023: शिव भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र पर जल चढ़ाकर आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शिव भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Feb 2023 8:05 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2023 8:07 AM GMT)
Mahashivratri 2023
X

मंदिरों में भक्तों की भीड़ (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Mahashivratri 2023: उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष हो रहा है। शिव भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र पर जल चढ़ाकर आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शिव भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर भी भगवान शिव भक्तों का जनसैलाब दिखायी दे रहा है। सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी शिवालयों, मंदिरों में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई भी माहौल न खराब कर सके।

कानपुर: आनंदेश्वर धाम, जागेश्वर सिद्धनाथ, खेरेश्वर व वनखंडेश्वर में गूंजा बम-बम

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कानपुर के शिव मंदिरों और शिवालयों में रात से ही भक्तों का भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सैलाब उड़मा हुआ है। शहर स्थित मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी लंबी लाइनें सुबह से लगी है। इन लाइनों पर बम बम भोले...हर हर महादेव... ओम नमः शिवाय के लोगों गगन भेदी नारे लगे रहे हैं। ऐसा कुछ हाल आज सुबह से कानपुर के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर आनंदेश्वर धाम, परमट में भी दिखाई पड़ रहा है। यहां पर श्रद्धालुओं की सुबह लंबी लंबी लाइन महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव जी एक झलक के साथ दर्शन के करने लिए लगी हुई हैं। भक्तों की शिव आस्था का देखते स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। पर्व पर कोई गड़बड़ी न हो पुलिस चप्पे चप्पे तैनात है। इसके अलावा शहर के अन्य शिव मंदिर जागेश्वर सिद्धनाथ, खेरेश्वर व वनखंडेश्वर में भी सुबह से भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं और प्रभु की जयकारे लगा रहे हैं।





लखीमपुर: गोला गोकरणनाथ बना छोटा काशी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरण नाथ में मंदिर को छोटी काशी गोला के नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर छोटी काशी की तरह सजाया भी गया। मंदिर में प्रकाश पानी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। तीर्थ सरोवर को स्वच्छ जल से भर दिया गया है। मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खुले गए। वहीं शहर के अंदर 19 फरवरी तक ई रिक्शा व भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। शिवरात्रि पर्व को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों भगवान शिव को जल दिया। महिलाओं ने दूध, दही और शहद से अभिषेक किया। वहीं, महाआरती होने के बाद नगर में शिव बारात मुख्य मुख्य मार्गों से निकलेगी।

प्रतापगढ़: ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग के बीच चल रही पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि पर्व पर पूरी बाबा बेलखरनाथ धाम के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का भारी तांता लगा हुआ है। प्रतापगढ़ से 30 किलोमीटर दूर स्थिति बाबा बेलखरनाथ महादेव मंदिर में 3:30 बजे से कपाट खुलते ही महाशिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया। मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवान तैनात किये हैं। प्रतापगढ़ जिले के महाशिवरात्रि पर्व पर चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। स्थित बाबा बेलखरनाथ महादेव मंदिर में रात से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी है। देवों के देव कहे जाने वाले महादेव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि का पर्व ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग के बीच मनाया जा रहा है। मंदिर में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार करने के बाद जलाभिषेक किया गया। मंदिर में मेले का आयोजन मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए वॉलिंटियर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हुए हैं।

बांदा: वामदेवेश्वर मंदिर में भक्तों का रैला

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ रही है। बुंदेलखंड के बांदा में भी महाशिवरात्रि में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम देखने को मिल रहा है। बांदा के वामदेवेश्वर मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। वहीं मंदिर प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुविधा देने के इंतजाम कर रखें हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुंदेलखंड के बांदा में वामदेव पर्वत पर स्थित बांध देवेश्वर मंदिर में भक्तों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा हुआ है। सुबह से ही महिला पुरुष और बच्चे की भारी भीड़ भगवान भोले शंकर का दर्शन करने के लिए लाइन लगाए खड़ी हैं। बांदा स्थित वामदेवेश्वर शिव मंदिर प्राचीन काल से ही आस्था का केंद्र रहा है और रामायण काल में महर्षि बामदेव ने इसी पर्वत पर कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था और पहाड़ की एक गुफा के अंदर शिवलिंग प्रकट हुआ था।



रायबरेली: नमः शिवाय के पाठ से गूंज उठे शिव मंदिर

रायबरेली शिवरात्रि का महापर्व को लेकर शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के सभी शिवमंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर हर महादेव व ऊं नमः शिवाय के पाठ से गूंज उठे शिव मंदिर सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनों में लगकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। शहर के बीच स्थित भगवान जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं। ऐसी आस्था है कि जो भी भक्त मंदिर में जाकर गंगाजल बेलपत्र वह दूध अर्पित करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामना को पूरा करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर से यहां भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाकर अभिषेक करके अपनी मनोकामना को पूरा करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किए गए है। जिले के चंदापुर कोठी जगमोहनेश्वर शिव मंदिर, पहलवान वीर बाबा, कुचारिया के झल्लेश्वर बाबा मंदिर, बछरावां के भंवरेश्वर, गहिरेश्वर, सोहलेश्वर, अचलेश्वर लालगंज के सुप्रसिद्ध बाबा बालेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ है।

चित्रकूट: कामदगिरी में भक्तों की भीड़

चित्रकूट के कामदगिरी धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। दूसरे जनपदों से आए लोगों ने दर्शन किया। वहीं, शिवालयों में भी लंबी लंबी लाइनों में लगकर लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किए गए है। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना कर अपने व क्षेत्र की खुशहाली के लिए मन्नत मांग रहे हैं। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। कामदगिरी भगवान का बेहतरीन श्रृंगार किया गया है। मंदिर प्रांगण से लेकर गेट तक 1-2 किमी लंबी लाइन लगी हुई है।



गोरखपुर: सीएम योगी ने किया अभिषेक

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शनिवार की सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। विधि विधाम से पूजा पाठ किया। आराध्य भगवान शिव का मंत्रोच्चारण के साथ दूध और जल से अभिषेक किया।



मेरठ: महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर समेत तमाम शिवालयों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर समेत तमाम शिवालयों में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। औघड़नाथ मंदिर में तो श्रद्धा का सैलाब उमड़ा है। यहां तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 4 बजे से बाबा का अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में भक्तों के लिए 2 अगल कतारें बनाई गई हैं। बाबा के जयघोष से मंदिर गूंज रहा है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात है। मंदिर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी कक्ष बनाया गया है। पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निगरानी कक्ष से सुरक्षा देखी। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मेरठ नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story