×

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रहे नरेंद्र मोदी: महेंद्र सिंह

मुरादाबाद जनपद पहुचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सरकार में ग्राम एवम समग्र विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा की विवेकानंद ने सपना देखा था की भारत कैसा हो और भारत विश्व गुरु बने। उनका यही सपना लेकर पीएम मोदी उसी दिशा मे काम कर रहे है।

Rishi
Published on: 25 Feb 2019 9:20 PM IST
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रहे नरेंद्र मोदी: महेंद्र सिंह
X

लखनऊ : मुरादाबाद जनपद पहुचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सरकार में ग्राम एवम समग्र विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा की विवेकानंद ने सपना देखा था की भारत कैसा हो और भारत विश्व गुरु बने। उनका यही सपना लेकर पीएम मोदी उसी दिशा मे काम कर रहे है। कुम्भ मेले ने पूरे विश्व मे यह संदेश दिया है जहाँ 192 देशो ने प्रसंशा की और स्नान किया।

ये भी देखें : लखनऊ : नए परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सर्किट हाउस मे आयोजित एक बैठक वह शिरकत कर रहे थे जहाँ उनके साथ मंत्री महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल रहे। मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने वक्तत्त्व मे यहाँ कहा की कुम्भ मेले में 125 करोड लोग आये और स्नान किया। करोड़ो लोगों के आने के बाद भी गंदगी नही हुई यह एक जीता जागता उदाहरण पेश किया है देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने। उन्होंने कहा की जिस तरह देश के पीएम सफाई कर्मचारियों के पैर धो रहे थे उस समय पूरी दुनिया देख रही थी।

ये भी देखें : लखनऊ शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है

उन्होंने कहा सीएम योगी द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराया जाना अद्भुत दृश्य रहा। पीएम मोदी ने एक बड़ा संदेश देने का काम किया है।सबसे पहले किसानों ने कुम्भ मे स्नान किया 75 हजार करोड कुम्भ से किसानों को देने का काम किया। पहली क़िस्त कुम्भ से किसानों के खाते मे भेजी गई। भारत के चारों प्रमुख स्थानो को मान्यता मिली। भारत को बहुत कुछ प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने की और सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को सपनों का प्रदेश बनाने पर काम कर रहे है।l



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story