×

महिला खत्री सभा ने पेश की मिसाल, शव सरंक्षण सयंत्र को गुरुद्वारे में किया भेंट

समाजसेवा से बढ़कर दुनिया में कोई चीज नहीं है। महिला खत्री सभा ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। जिसमें पार्थिव शरीर संचित रखने वाला शव सयंत्र रविवार (27 अगस्त) को एक कार्यक्रम में समाज को समर्पित किया।

priyankajoshi
Published on: 27 Aug 2017 12:18 PM GMT
महिला खत्री सभा ने पेश की मिसाल, शव सरंक्षण सयंत्र को गुरुद्वारे में किया भेंट
X

सुल्तानपुर : समाजसेवा से बढ़कर दुनिया में कोई चीज नहीं है। महिला खत्री सभा ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। जिसमें पार्थिव शरीर संचित रखने वाला शव सयंत्र रविवार (27 अगस्त) को एक कार्यक्रम में समाज को समर्पित किया।

सभा की सदस्य श्रीमती शुचि टंडन ने कहा कि उनके संगठन का सेवा क्षेत्र में यह पहला योगदान है लेकिन आखिरी नहीं। श्रीमती टंडन ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और सेवा की कोशिशों को और गति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें... मिसाल बनी यह महिला डॉक्टर, बेटी होने पर मुफ्त में करती इलाज

अन्य संगठनों और समाज के लिये प्रेरणादायी ये कार्य

नगर विधायक सूर्य भान सिंह ने कहा कि सरकार- प्रशासन अपनी जिम्मेदारियां निभाते है लेकिन समाज की जरूरतों के लिए जब समाज के भीतर से लोग आगे आते हैं तो उससे समस्याओं के निदान के साथ परस्पर भाई- चारा और सौहार्द बढ़ता है। सिंह ने महिला खत्री सभा के योगदान की सराहना करते हुए इसे अन्य संगठनों और समाज के लिये प्रेरणादायी पुनीत कार्य बताया।

ये भी पढ़ें... खूबसूरती की मिसाल ताजमहल को लगी नजर, दीवारें पर कीड़े ढा रहे कहर

नगरवासियों को निःशुल्क उपलब्ध होगा सयंत्र

पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरद्वारे में महिला खत्री सभा की सदस्य मधु कपूर, डॉ. रेनू मेहरोत्रा, वीना टंडन, गीता खन्ना, ममता खन्ना, सीमा खन्ना,कल्पना सेठ, भारती पुरी रितु जलोटा, निर्मल सेठ, अरिता सेठ, शिप्रा टंडन आदि ने रविवार की सुबह यह सयंत्र गुरुद्वारे के सरंक्षक और श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों को भेंट किया। यह सयंत्र गुरुद्वारे से ही नगरवासियों को निःशुल्क उपलब्ध होगा। सरदार महेंद्र पाल सिंह इसकी व्यवस्था देखेंगे। मधु कपूर ने कहा कि पार्थिव शरीर संरक्षण के लिए अब तक नगर में कोई सयंत्र नहीं था। मजबूरी में लोगों को इस कार्य के लिए बर्फ की सहायता लेनी पड़ रही थी। इधर बर्फ की उपलब्धता में भी कठिनाई हो रही थी।

ये भी पढ़ें... हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे शाहजहांपुर ये क्रांतिकारी, देश के लिए दी कुर्बानी

ये लोग रहें मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. दीपक मेहरोत्रा, डॉ राजेंद्र कपूर, विजय सेठ एडवोकेट, समाजसेवी सुन्दर लाल टंडन, सरदार बलदेव सिंह, सरदार रनजीत सिंह, डॉ आतम जीत सिंह, सुभाष टंडन, प्रदीप खन्ना, प्रमोद पुरी, राहुल सेठ, तपन टंडन, नितिन टंडन आदि उपस्थित थे।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story