×

Mahoba: ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में अधिकारियों ने किया ऑर्गेनिक दीपों का दान, ऐसे मनाया गया दीपावली का त्यौहार

Mahoba News: महोबा में रोशनी का पर्व दीवाली को अधिकारियों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में मनाते हुए एक हजार ऑर्गेनिक दीपों का दान किया।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 25 Oct 2022 2:52 AM GMT (Updated on: 25 Oct 2022 3:50 AM GMT)
Sun Temple Mahoba
X

ऐतिहासिक सूर्य मंदिर (photo: social media ) 

Mahoba News: महोबा के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में जिला अधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह सहित जिले के सभी अधिकारियों ने दीवाली पर्व मनाते हुए 1000 ऑर्गेनिक दीपकों का दीपदान किया है। ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को दीपों से सजा कर रोशन किया गया है तो वही सन 890 में बने इस सूर्य मंदिर को म्यूजिक लाइटों से भी जगमगा कर दीपावली पर्व अधिकारियों ने मनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश में महोबा को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की की तरफ लगातार जिला अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की आमजन भी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

महोबा में रोशनी का पर्व दीवाली को अधिकारियों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में मनाते हुए एक हजार ऑर्गेनिक दीपों का दान किया। जिला अधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह की मौजूदगी में जिले के सभी अधिकारियों ने सूर्य मंदिर में 1000 ऑर्गेनिक दीपक जलाकर सजाने का काम किया। जब एक साथ 1000 दीपक जले तो ऐतिहासिक सूर्य मंदिर जगमगाने लगा। दिन में मंदिर की खूबसूरती रात में चार गुना बढ़ गई।

सूर्य मंदिर (फोटो: सोशल मीडिया )

पर्यटन के लिहाज से मंदिर में म्यूजिक लाइट लगाई गई है जिसमें भक्ति संगीत के अलावा मंदिर के इतिहास की जानकारियां आने वाले पर्यटक सुन सकेंगे। रात के समय जगमगाने वाली खूबसूरत रंग बिरंगी लाइटें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगी। आप खुद देख रहे होंगे कि कैसे खूबसूरत लाइटों से मंदिर कई रंगों और रोशनी से चमक रहा है तो वहीं अधिकारियों द्वारा किए गए 1000 दीपदान के बाद मंदिर की खूबसूरती अपनी अलग छटा बिखेर रही है।

सूर्य मंदिर (फोटो: सोशल मीडिया )

महोबा को पर्यटन विकास के लिए काम

जिला अधिकारी मनोज कुमार बताते हैं कि महोबा को पर्यटन विकास के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महोबा को पर्यटन के रूप में विकसित करने मंशा के तहत काम किया जा रहा है। महोबा के तालाबों, चंदेल कालीन धरोहरों और गुरु गोरखनाथ के तपोस्थली गोरागिरी पर्वत में भी पर्यटन विकास के कार्य चल रहे है। जगह रंग बिरंगी लाइट और म्यूजिक सिस्टम लगाकर उसे सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। ऐसे में इस दीपावली पर्व को सभी अधिकारियों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में मनाते हुए एक हजार ऑर्गेनिक दीपों का दान किया। जिससे इस मंदिर की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई। जिलाधिकारी रहे इस दौरान महोबा की जनता को भी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story