×

Mahoba: जानवरों द्वारा फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने मौत को लगाया गले, परिवार में मचा कोहराम

Mahoba: महोबा में अन्ना जानवरों द्वारा फसल बर्बाद होने से आहत हुए 47 वर्षीय किसान ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 23 Oct 2022 10:56 AM GMT
Mahoba News
X

मौके परर पहुंची पुलिस। 

Mahoba: महोबा में अन्ना जानवरों द्वारा फसल बर्बाद होने से आहत हुए 47 वर्षीय किसान ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पुलिस ने पंचनामा भरा है और पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

फसल के बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या

दरअसल यह घटना कबरई थाना क्षेत्र के गहरा गांव की है। जहां फसल के बर्बाद और उजड़ जाने से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक किसान का भाई किशोरीलाल बताता है कि उसका भाई पप्पू अपनी 4 बीघा जमीन में खेती कर परिवार को पाल रहा था। किसान ने खेत में मूंगफली की फसल बोई हुई थी। फसल के बेहतर होने की उम्मीद लगाए किसान दिन-रात मेहनत कर रहा था, लेकिन उसकी मेहनत पर अन्ना जानवरों ने पानी फेर दिया। खुलेआम घूम रहे अन्ना पशुओं ने खेत में घुसकर पूरी फसल उजाड़ कर बर्बाद कर दी। किसान ने जब अपनी मेहनत की फसल उजड़ी देखी तो उसे सदमा हो गया और आज सुबह उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए भेज दिया और खुद सदमे में आकर सूने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने किसान से फांसी के फंदे पर देखा लटका

पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। उसकी पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारा गया है। पुलिस द्वारा परिवार से पूछताछ की गई है और आत्महत्या के पीछे के कारण जाने गए हैं। किसान के दो पुत्रियां और 3 पुत्र हैं। किसान के इस कदम से पूरा परिवार भी सदमें में हैं कि अन्ना जानवरों से फसल बर्बाद हो जाने से परेशान किसान ने अपनी जान दे दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story