×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Mahoba News: वृंदावन के रंग में रंगा महोबा, महोत्सव का दूसरा दिन रहा भक्तिमय, ब्रज की फूलों वाली होली

Mahoba News: ब्रज की होली खेलते जिले के डीएम, सीडीओ, एडीएम एसडीएम सहित सभी अधिकारी दिखाई दिए।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 13 Feb 2023 9:53 AM GMT
Mahoba mahotsav
X

Mahoba mahotsav (photo: social media)

Mahoba News: महोबा के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर महोबा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज माहौल भक्तिमय रहा है। कानपुर से आए रसिक इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा ब्रज की फूलों वाली होली सहित राधा कृष्ण की बेहतरीन झांकियों के प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस भक्ति के वातावरण में सभी भगवान कृष्ण की जीवंत लीलाओं को देख भाव विभोर हो गए।वहीं ब्रज की होली खेलते जिले के डीएम, सीडीओ, एडीएम एसडीएम सहित सभी अधिकारी दिखाई दिए। सभी एक दूसरे पर फूलों की बौछार कर ब्रज की होली मनाते देखे गए हैं।

दरअसल ,19 साल के बाद जनपद सर्जन की वर्षगांठ मनाते हुए महोबा महोत्सव हो रहा है। जिलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन देर रात तक चले कार्यक्रम में मंच स्थल भक्तिमय नजर आया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत कुमारी कंचन,महक मिश्रा और रोहिणी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिसके बाद ब्लाइंड स्टार एंड बावला सिंह ग्रुप द्वारा संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने प्रस्तुत किए। जिन्हें सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई तो इन्हीं दिव्यांग बच्चों द्वारा महाभारत गीत "अथ श्री महाभारत कथा" गाते ही कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंजने लगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की इस कड़ी में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कानपुर से आये रसिक इंटरनेशनल सनातन संगीत मंडली द्वारा बरसाने की होली का मंचन किया। रसिक महाराज और उनकी टीम ने कीरत सागर मंच स्थल को वृंदावन के माहौल में ढाल दिया। भगवान कृष्ण और राधा की सजी झांकियां प्रस्तुत की गई। भगवान कृष्ण के कई रूपों को झांकी के माध्यम से दिखाया गया।

मंच पर ब्रज की होली

राधा और कृष्ण की जोड़ी के साथ प्रस्तुत किए गए नृत्य को देखकर लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। इसी दरमियान ब्रज की होली मंच से उतरकर सभी कलाकारों ने मौजूद अधिकारियों और अतिथियों के साथ खेली। सभी एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली खेलते देखे गए। वृन्दावन का माहौल बनाते हुए ब्रज की होली हुई है। जिलाधिकारी मनोज कुमार कलाकारों सहित उपस्थित जनसामान्य पर फूलों की वर्षा करते देखे गए। यही नहीं सभी ने भक्ति के वातावरण में जमकर आनंद उठाया।

जिलाधिकारी मनोज कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम रामप्रकाश, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, एसडीएम चरखारी स्वेता पांडेय, एसडीएम कुलपहाड़ सहित मौजूद सभी अधिकारियों ने ब्रज की होली का आनंद लिया है। सब एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करते देखे गए। प्रस्तुति इतनी शानदार थी कि मौजूद दर्शक भी कलाकारों के साथ होली खेलने लगे। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रसिक इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की और सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। यही नहीं रसिक इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा भक्तिमय वातावरण के साथ शानदार प्रस्तुति करने पर उन्हें अगले दिन फिर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए रोका गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story