×

Mahoba: सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने किया नव निर्मित शिवताण्डव पार्क का लोकार्पण

Mahoba: नगर पालिका महोबा की ओर से नव निर्मित शिवताण्डव पार्क का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने किया।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 30 Sep 2022 4:19 PM GMT
Mahoba News
X

सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने किया नव निर्मित शिवताण्डव पार्क का लोकार्पण

Mahoba: जनपद मुख्यालय के विकास कार्यो की श्रृखंला में एक कड़ी और उस समय जुड़ गयी जब नगर पालिका महोबा (Municipal Council Mahoba) द्वारा गोरखगिरि पर्वत के सामने स्थित मैदान में नव निर्मित शिवताण्डव पार्क का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल (MP Kunwar Pushpendra Singh Chandel) द्वारा किया। शारदीय नवरात्रि के पंचमी के दिन नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा बनवाये गये विशाल शिवताण्डव पार्क का लोकार्पण (Shivtandav Park inaugurated) किया गया। क्षेत्रीय सांसद कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल (MP Kunwar Pushpendra Singh Chandel) ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया।

पालिका द्वारा जनपद मुख्यालय में जिस तीव्र गति से विकास किया गया: सांसद

क्षेत्रीय सांसद ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि पालिका द्वारा जनपद मुख्यालय में जिस तीव्र गति से विकास किया गया वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन पार्क की अब तक सौगात दी जा चुकी है। चन्देल ने कहा कि यह शिवताण्डव पार्क वास्तव में प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है।

नगर के विकास में नित नयी कड़ी जोड़ने का कर रहा हूं प्रयास: पालिकाध्यक्ष

नगर पालिकाध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने उद्बोधन में कहा कि जब से मैंने अध्यक्ष पदभार ग्रहण किया है तब से मेरा यह सदैव प्रयास रहा है कि नगर के विकास में नित नयी कड़ी जोड़ सकूँ। पालिका द्वारा आम जनमानस की सुविधा हेतु अब तक जो भी जनहितकारी कार्य किये गये हैं वह सभी आपके सामने हैं। चाहे नगर की सड़क व्यवस्था हो, मार्ग प्रकाश व्यवस्था हो या फिर पर्यटन विकास हो। सभी दिशाओं में पालिका द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य कराये गये हैं, जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला है।

समारोह में ये रहे मौजूद

शिवताण्डव पार्क के लोकार्पण समारोह में उपस्थिति अतिथिगणों का पालिकाध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी एवं समाजसेवी सौरभ तिवारी ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी मनोज कुमार, हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story