×

Mahoba: कच्चा मकान गिरने से पुत्री की मौत, मां हुई घायल, रक्षाबंधन में मायके आई थी महिला

Mahoba: महोबा में बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर जाने से मां-बेटी मलबे में दब गए। इस हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो चुकी थी, जबकि मां को घायल हो गई।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 21 Aug 2022 11:27 AM GMT
Mahoba News
X

परिजन। 

Mahoba: महोबा में बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर जाने से मां-बेटी मलबे में दब गए। परिजनों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां तकरीबन आधे घंटे तक मशक्कत करने के बाद मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो चुकी थी, जबकि मां को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना का निरीक्षण लेखपाल और कानूनगो ने करते हुए सरकारी मदद और मुआवजे का भरोसा भी दिया है।

बारिश के चलते गिरा मकान

आपको बता दें रात में हुई बारिश के चलते महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र (Mahoba city Kotwali area) के बीजानगर गांव में कच्चा मकान गिर जाने से हादसा हो गया, जिसमें 7 वर्ष की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बीजानगर गांव निवासी रामधनी पाल की पुत्री रामदेवी अपनी ससुराल जनपद छतरपुर के ग्राम किदपुरा से रक्षाबंधन पर्व पर अपने 8 वर्षीय पुत्र दीवान और 7 वर्षीय पुत्री बिट्टो के साथ आई हुई थी। बताया जाता है कि वह अपने पिता के खेत में बने मकान में खाना बना रही थी जबकि पास में ही उसकी 7 वर्षीय पुत्री बिट्टो खेल रही थी। वहीं, पुत्र दीवान मकान के बाहर खेल रहा था। अचानक जर्जर हो चुका कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इसके पहले रामदेवी कुछ समझ पाती बच्ची सहित वह मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुन परिवार और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए सभी ने आधे घंटे तक रेस्क्यू कर बमुश्किल मां-बेटी को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 7 वर्ष की मासूम बिट्टो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घायल मां को इलाज के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया है। गनीमत रही उसका बड़ा पुत्र दीवान घर के बाहर खेल रहा था नहीं तो वह भी हादसे का शिकार हो सकता था। महिला का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा

सूचना मिलते ही राजस्व की टीम लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा कर नुकसान का आंकलन किया है। पुलिस द्वारा भी मासूम के शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मासूम बच्ची की मौत हो जाने से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

बारिश के कारण कच्चा मकान गिरा: कानूनगो

कानूनगो सूर्यप्रकाश पाल (Kanungo Suryaprakash Pal) ने बताया कि बारिश के कारण कच्चा मकान जर्जर हो चुका था, जिससे यह हादसा हुआ है। इस दैवीय आपदा के लिए शासन द्वारा मृतक परिवार को चार लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। जिसके लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story