×

Mahoba News: महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली युवतियों के बीच हुई फुटबॉल प्रतियोगिता

Mahoba News: महोबा में 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत आज जिला खेल स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली युवतियों के बीच फुटबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजित की।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 28 Nov 2022 3:52 PM GMT
Mahoba News
X

युवतियों के बीच हुई फुटबॉल प्रतियोगिता

Mahoba News: महोबा में ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान (16 day campaign against violence against women) के तहत आज जिला खेल स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली युवतियों के बीच फुटबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजित की। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को समानता के अधिकार के साथ-साथ उनके ऊपर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम संस्था कर रही है। फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से संस्था ने संदेश देने की कोशिश की है कि सार्वजनिक स्थान लड़कियों के लिए उतने ही सुरक्षित रहे जितने लड़कों के लिए होते हैं।

महोबा जनपद में महिलाओं के हक और समानता को लेकर लोगों को जागरूक करने साथ ही लड़कियों को उनके अधिकारों से अवगत कराने का काम कर रही ग्रामोउन्नति संस्थान द्वारा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जो 16 दिन तक लगातार जनपद में जागरूकता के लिए आयोजित हो रहे हैं।


जिला स्टेडियम में किशोरियों का फुटबॉल मैच किया आयोजित

इसी क्रम में आज महोबा के जिला स्टेडियम में किशोरियों का फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। 10 गांव से इकट्ठा हुई किशोरियों के बीच फुटबॉल मैच कराया गया। 4 टीमें बनाकर आयोजित किए गए इस फुटबॉल मैच में किशोरियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। संस्था की संस्थापक कल्पना खरे बताती है कि उनकी संस्था द्वारा 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान चल रहा है जो हम सभी की हिंसा के खिलाफ एक आवाज है। हम महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने की मांग इस अभियान के माध्यम कर रहे है। 25 नम्बर से शुरू हुए इस अभियान से लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।


महिलाओं और बेटियों को समानता का अधिकार मिले: स्थानीय लोग

इस अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि महिलाओं और बेटियों को समानता का अधिकार मिले और उन पर होने वाली हिंसा ,उत्पीड़न रोकें जाएं। समाज और परिवार में लड़कियों को भी समानता का मौका मिले और गैर बराबरी खत्म हो।संस्था इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचा रही है। महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाएं बिना रोकटोक के अपने जीवन को जी सकें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षा को लेकर भी गुर सिखाए जा रहे है।


10 गांव की लड़कियों ने भाग लेते हुए प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

अभियान के तहत आज फुटबॉल टूर्नामेंट भी हुआ, जिसमें 10 गांव की लड़कियों ने भाग लेते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से ये सन्देश दिया कि जो भी सार्वजानिक स्थान हैं वह लड़कियों के लिए उतने ही सुरक्षित रहें कितने लड़कों के लिए होते हैं और लड़कियां खेल प्रतियोगिताएं में शामिल हो खेले और अपना शारीरिक और मानसिक विकास करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story