×

Mahoba News: स्कूली बच्चों ने निकाली यातायात जनजागरूकता रैली, सड़क नियमों का पालन करने की अपील

Mahoba News: यातायात माह नवंबर के तहत आज यातायात जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 26 Nov 2022 5:33 PM GMT
Mahoba News
X

यातायात जनजागरूकता रैली

Mahoba News: यातायात माह नवंबर के तहत आज यातायात जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शहर के साई इंटर कॉलेज व नवोदय विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट के बच्चों द्वारा यातायात एवं सडक सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यातायात जागरुकता रैली को एसडीएम सदर जीतेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


शहर के इन जगहों से गुजरी यात्रा

जागरूकता रैली शहर के आल्हा चौक, तहसील कोतवाली मेन मार्केट, ऊदल चौक, सुभाष चौक से गुजरते हुये कीरत सागर तट पर समापन किया गया।


रैली में ये रहे मौजूद

रैली में उपजिलाधिकारी सदर महोबा जीतेन्द्र कुमार,सीओ यातायात हर्षिता गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह,यातायात प्रभारी निरीक्षक सहित जनसामान्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story