×

Mahoba Road accident: भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत, दो अन्य घायल, हाईवा वाहन ने ई रिक्शा सवारों को रौंदा

Mahoba Road accident: महोबा में हाईवा वाहन ने ई-रिक्शा (e-rickshaw) को बुरी तरह रौंद दिया। ई-रिक्शा सवार अज्ञात दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Imran Khan
Report Imran KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 28 March 2022 11:41 AM GMT
Mahoba Road accident: भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत, दो अन्य घायल, हाईवा वाहन ने ई रिक्शा सवारों को रौंदा
X

Mahoba News: महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) देखने को मिला है। जहां रफ्तार के चलते हाईवा वाहन ने ई-रिक्शा (e-rickshaw) को बुरी तरह रौंद दिया। ई-रिक्शा सवार अज्ञात दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस (city ​​police) और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हाईवा वाहन की रफ्तार इस कदर तेज थी कि चपेट में आये ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए तो वहीं पहियों में बुरी तरह सवार कुचल गए है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

हाईवा वाहन ने ई-रिक्शा को बुरी तरह रौंद दिया

यह पूरी घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र (Mahoba City Kotwali Area) के डाक बंगला तिराहे के कानपुर सागर हाईवे की है। बताया जाता है कि यहां से गुजर रहा एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन जिसका नंबर UP 78 DT 9221 है। हाइवा वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बुरी तरह रौंद दिया।

हादसा इतना भीषण था कि ई रिक्शा हाईवा वाहन के पहिए में फंस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। जबकि ई रिक्शा में सवार सभी लोग हाईवा वाहन की चपेट में आ गए और सवार वाहन में लपट कर कुचल गए।

दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में ई रिक्शा में सवार अज्ञात दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा होता देख स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे में सड़क हादसा के चलते जाम लग गया। पुलिस ने ब मुश्किल शवों को हाईवा वाहन के नीचे से निकाला है।

हाईवा वाहन चालक पुलिस हिरासत में

सीओ महोबा रामप्रवेश राय (CO Mahoba Rampravesh Rai) ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क से हाईवा वाहन को हटाया गया है। मृतक कौन थे कहां के रहने वाले थे यह साफ नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर पुलिस शिनाख्त में भी जुटी है। वहीं घायलों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। हाईवा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूरे मामले की कार्यवाही में जुटी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story