TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mahoba: महोबा में यूपी 112 के तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत, एसपी ने किया शुभारंभ

Mahoba News Today: महोबा में यूपी 112 के प्रचार प्रसार के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत आज देर शाम पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने फीता काटकर की।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 31 Dec 2022 1:14 AM GMT
Mahoba News
X

महोबा में यूपी 112 के तीन दिवसीय जागरूकता अभियान

Mahoba News Today: महोबा में यूपी 112 के प्रचार प्रसार के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत आज देर शाम पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने फीता काटकर की। शहर के आल्हा चौक और कीरत सागर तट पर स्टाल लगाकर लोगों को यूपी 112 से सम्बंधित जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी विषम परिस्थितियों और इमरजेंसी के समय पुलिस की सहायता आम नागरिकों तक पहुंच कैसे पहुंचे। इसको लेकर लोगों के बीच प्रचार प्रसार का काम हो रहा है।

महोबा में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन और यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा यूपी 112 को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शासन स्तर पर अभियान चल रहा है। यूपी 112 हेड क्वार्टर के निर्देशानुसार तीन दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत महोबा में की गई है।


आम लोग यूपी 112 का उपयोग कैसे करें और यह योजना कैसे लोगों की सहायता कर सकती है इसको लेकर शहर के दो स्थानों पर स्टाल लगाए गए हैं। स्टॉल पर बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों तक को जागरूक करने के लिए सामग्री रखी गई है, जिसमें यूपी 112 के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


इमरजेंसी सेवा फोन पर 112 डायल करने पर आम लोगों की मदद करती: SP

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कीरत सागर तट के आल्हा वोट क्लब में लगे स्टॉल का फीता काटकर इस अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि यह इमरजेंसी सेवा फोन पर 112 डायल करने पर आम लोगों की मदद करती है।


पुलिस सहायता, आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों बुजुर्गों की सहायता, प्राकृतिक आपदा, घरेलु हिंसा, महिलाओं की सहायता सहित अन्य इमरजेंसी के दौरान कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर सकता है। तीन दिवसीय चलने वाले इस जागरूकता अभियान का 30 दिसंबर से शुभारम्भ हुआ है जो एक जनवरी तक चलेगा जिसमे लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story