×

Mahoba: पहाड़ का हिस्सा गिरा, 4 श्रमिकों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

Mahoba News: पत्थर उद्योग नगरी कबरई में पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से पत्थर खदान में काम कर रहे 4 श्रमिकों की दबकर मौत हो गई। दो ट्रैक्टर और दो एलएलटी भी मलबे में दब गई।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 12 March 2024 5:17 PM GMT
हालात का जायजा लेते अधिकारी।
X

हालात का जायजा लेते अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Mahoba News: पत्थर उद्योग नगरी कबरई में पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से पत्थर खदान में काम कर रहे चार श्रमिकों की दबकर मौत हो गई जबकि दो ट्रैक्टर और दो एलएलटी भी मलबे में दब गई। हादसे के बाद पहाड़ों में काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। श्रमिकों ने हंगामा कर विरोध जताया पुलिस और दमकलकर्मियों द्वारा रेस्क्यू का काम शुरु हो गया। एक के बाद एक तीन शवों को निकाला गया। जबकि मलबे में दबे एक घायल को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल श्रमिक को निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है।


पहाड़ गिरने से हुआ हादसा

मंगलवार को ग्राम पहरा स्थित पहाड़ खदान में श्रमिक सफाई कर रहे थे तभी दोपहर बाद एकाएक पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। सफाई में लगा एलएनटी चालक 25 वर्षीय धीरु सिंह पुत्र रामविशाल एनएनटी सहित मलबे में दब गया। जिसे आनन फानन में मलबा से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया उसके साथ मलबा से निकाले गए 38 वर्षीय राम मिलन पुत्र सीताराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया और मृतक मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा कर सुरक्षा नियमों को ताक में रखकर खनन का काम कराने के आरोप लगाए हैं। अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाकर विरोध प्रदर्शन शांत कराया। मलबे में दबे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया जिसमें प्रेमचंद्र कुशवाहा पुत्र रामरतन निवासी ज्योराहा जुझार नगर मप्र, रामफूल पुत्र चुन्नू अहिरवार निवासी पहरा के शव निकाले गए। कुलदीप पुत्र संतराम निवासी नहदौरा के मलबे में दबे होने से रेस्क्यू में तेजी की गई। एक घंटा बाद कुलदीप का भी शव निकाला गया।

सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

घटना की सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बाँदा एवं मंडलायुक्त चित्रकूट धाम रेंज बाँदा सहित जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता,सीओ सिटी दीपक दुबे,एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। उच्चाधिकारियों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों सहित हादसे के समय खदान में काम कर रहे श्रमिकों से बात की। शासन तक चार श्रमिकों की मौत का मामला पहुंचा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए घायलों का बेहतर तरीके से उपचार करने सहित मृतक के परिजनों को सांत्वना दी गई है। सीएम ने प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story