TRENDING TAGS :
Mahoba News: पुलिस की गाड़ी में शादी के लिए पहुंची दुल्हन, लोगों में मची हलचल
Mahoba News: पुलिस गाड़ी में गहनों से सजी-धजी दुल्हन को देख राहगीर झांक- झांक कर माजरा समझने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन महोबा पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से न केवल दुल्हन बल्कि कार में घायल दोनों चाचाओं को अस्पताल पहुंचाया।
Mahoba News ( Photo- Newstrack )
Mahoba News: महोबा के रामकथा मार्ग पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। शादी के दिन दुल्हन को पुलिस की गाड़ी में बैठे देख लोग अटकलें लगाने लगे—"आखिर दुल्हन पुलिस की गाड़ी में क्या कर रही है?" लेकिन मामला कुछ ऐसा था, जिसने हंसी-मजाक के बीच चिंता का माहौल भी पैदा कर दिया।
दरअसल रामकथा मार्ग स्थित ब्यूटी पार्लर से मेकअप करवाकर लौट रही दुल्हन की कार का टायर अचानक फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन और उसके दो चाचा घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुल्हन को अपनी गाड़ी में बैठाकर पहले अस्पताल लेकर पहुंचे, फिर उसे सकुशल बारात घर पहुंचा दिया।
पुलिस गाड़ी में गहनों से सजी-धजी दुल्हन को देख राहगीर झांक- झांक कर माजरा समझने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन महोबा पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से न केवल दुल्हन बल्कि कार में घायल दोनों चाचाओं को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस टीम ने सम्मान के साथ दुल्हन को समय पर विवाह स्थल भी छोड़ दिया।
इस अनोखे घटनाक्रम ने विवाह समारोह के पहले श्रृंगार किए दुल्हन पुलिस की डायल 112 में बैठकर विवाह स्थल पहुंची, जिसमें महोबा पुलिस की मानवता और सेवा भावना का भी बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। शादी में शामिल लोगों ने पुलिस की तारीफ की पुलिस कर्मियों ने दुल्हन को विवाह की शुभकामनाएं दीं।