Mahoba News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय पहुंचे महोबा, बहराइच मामले में भाजपा पर जमकर बरसे, परिवहन मंत्री को बोले पिछलग्गू

Mahoba News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मंडलीय सम्मेलन फिशरमैन कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए एक निजी गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 21 Oct 2024 12:44 PM GMT
Mahoba News
X
Mahoba News

Mahoba News: महोबा में कांग्रेस के मंडलीय सम्मेलन फिशरमैन कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय यहां पहुंचे। जहां उन्होंने उपचुनाव को लेकर सपा से सीट शेयरिंग पर सहमति जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा क्योंकि हम दोनों का लक्ष्य भाजपा को हराना और जंगलराज को खत्म करना है। यही नहीं कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर सीधा निशाना साधा और कहा कि प्रदेश हत्याओं का गढ़ बन चुका है और जंगल राज कायम है, जिससे कानून व्यवस्था फेल है।

बहराइच को लेकर उन्होंने कहा कि जानबूझकर दंगे कराने का काम सांप्रदायिक पार्टी बीजेपी कर रही है। सिर्फ लोगों के घर गिराना और फर्जी एनकाउंटर करना इनका काम रह गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सुरक्षा सौहार्द पर पलटवार किया कि प्रदेश में महिला सिपाही भी सुरक्षित नहीं उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की गई। उन्होंने कहा कि हर अवैध काम भाजपा के संरक्षण में हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मंडलीय सम्मेलन फिशरमैन कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए एक निजी गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना भी साधा। बातचीत में उन्होंने सपा से सीट शेयरिंग पर बोलते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन मिलकर लड़ेगा। सपा कांग्रेस का लक्ष्य है भाजपा को हराना और जंगल राज को खत्म करना। बीजेपी किसान विरोधी, महिला विरोधी है, आम आदमी को प्रताड़ित कर गरीबों, अनुसूचित और अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 के बाद प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द के दावे पर पलटवार किया और कहा कि यहीं शांति सुरक्षा है कि महिला सिपाही के साथ बलात्कार हो रहा है। सरस्वती मां के मंदिर में प्रिंसिपल की हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी को सौहार्द और शांति मानते हैं तो मुख्यमंत्री को ये मुबारक हो।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में बीजेपी सरकार पूरी तरीके से फेल है और प्रदेश में जंगल राज कायम है। पूरे प्रदेश में आए दिन हत्याएं हो रही हैं, भदोही में एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई और फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं पूरे तरीके से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।बीते दिनों महोबा में परिवहन मंत्री दयाशंकर द्वारा कांग्रेस को सपा का पिछलग्गू कहे जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पलटवार किया और कहा कि दयाशंकर खुद बहुत बड़े पिछलग्गू नेता है। कांग्रेस पार्टी महासमुद्र सबसे बड़ी पार्टी है और समुद्र में सबका विलय होता है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story