Mahoba News: रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, सिपाही सहित दो की मौत, दो की हालत नाजुक

Mahoba News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 18 Sep 2024 5:07 AM GMT
Mahoba News
X

मृतक सिपाही व घायल लोग (Pic: Newstrack)

Mahoba News: महोबा में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया।

एक सिपाही सहित दो की मौत

बता दें कि रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 चलाक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाष चंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी चंद्रावल रोड मोड पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस UP 95 T 2146 ने टक्कर मार दी। उक्त रोडवेज बस लखनऊ से महोबा जा रही थी तभी उसने पीआरवी पुलिस वाहन को टक्कर मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद तेज रफ्तार बस चलाकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोग बताते हैं कि जैसे ही उक्त बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां एक अज्ञात राहगीर को भी रौंदकर लहूलुहान कर डाला। घटना को अंजाम देकर महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर आरोपी चालक फरार हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहीं अज्ञात राहगीर को भी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।

सीओ सीटी ने दी जानकारी

आकस्मिक चिकित्सक डॉक्टर रोहित सोनकर ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद कांस्टेबल सुभाषचंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि अज्ञात राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल अब्दुल हक और हेड कांस्टेबल बेचन लाल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को मोर्चरी हाउस में रखवाकर और मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित किया गया है जबकि अज्ञात राहगीर मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। इस हादसे को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे बताते हैं कि पीआरवी पुलिस वाहन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक सिपाही की मौत हो गई। वाहन को ज्ञात कर लिया गया है उसके आधार पर आगे जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story