×

Mainpuri By Election: मैनपुरी की जनता को डिम्पल यादव का संदेश, 5 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में साइकिल का बटन दबाएंगे

Mainpuri By Election 2022: डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र का विकास नेताजी के कार्यकाल में हुआ। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है।

Anant kumar shukla
Published on: 3 Dec 2022 2:09 PM GMT
Mainpuri By Election 2022
X

Mainpuri By Election 2022 

Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में प्रचार का आज आखिरी तिथि थी। सभी पार्टियों ने अपने उम्मादवारों को जिताने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां की। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव द्वारा जसवंतनगर में किए गए रोड-शो की। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने जोश के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।

मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब नेताजी हमारे बीच नहीं है। यह लड़ाई नेताजी की है। पूरा विश्वास है सभी 5 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में साइकिल का बटन दबाएंगे। यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी क्षेत्र का विकास नेताजी के कार्यकाल में हुआ। जनता अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है। आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सभी महंगे है। बिजली की दिक्कत है। महिलाएं महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान हैं। गांवों में युवाओं के पास नौकरी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस क्षेत्र का विकास कराएंगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव की सहानुभूति लहर चल रही है। इस लोकसभा क्षेत्र से नेताजी के गहरे रिश्ते रहे हैं। शायद ही कोई हो जिसके पास नेताजी की यादें न हो। इस तरह यह चुनाव भावनात्मक हो गया है।


आज डिम्पल यादव का रोड-शो लघुपुरा तिराहा से प्रारंभ होकर नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, श्रीकृष्ण मार्केट, बस स्टैंड, एनएच-2, से होते हुए पप्पू आरा मशीन छिमरा पर जाकर समाप्त हुआ।


डिम्पल के रोड-शो में जनता का जो उत्साह और जोश दिखाई दिया। डिम्पल के स्वागत में जगह-जगह लोग खड़े थे। डिम्पल ने सभी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस रोड-शो में डिम्पल पर लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा की। तमाम लोग छतो पर खड़े दिखाई पड़े। गलियों से निकलकर महिलाएं डिम्पल की एक झलक देखने आई थीं। दुकानों से उत्सुकतापूर्वक दूकानदार बाहर निकलकर डिम्पल का अभिनंदन कर रहे थे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story