×

Mainpuri By Election: मैनपुरी में आज योगी और अखिलेश भरेंगे हुंकार, यहां देखें कब और कहाँ होगी जनसभा

Mainpuri By Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव भी 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 28 Nov 2022 3:37 AM GMT (Updated on: 28 Nov 2022 3:43 AM GMT)
Mainpuri By Election 2022
X

सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Pic: Social Media)

Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ आज 28 नवंबर 2022 को मैनपुरी करहल विधानसभा में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। करहल विधानसभा से वर्तमान में पूर्व सीएम अखिलेश यादव विधायक हैं। मैनपुरी के करहल विधानसभा में नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। सीएम योगी 1.40 बजे से 2.30 बजे तक मैनपुरी में चुनावी जनसभा में रहेंगे। करहल में जनसभा के बाद में सीएम योगी तारघर मैदान फतेहाबाद रोड आगरा में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी 2.50 से शाम 4.30 बजे तक रहेंगे। इस कार्यक्रम के बाद में सीएम योगी आगरा एयरपोर्ट से लखनऊ आएंगे।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

अखिलेश यादव करेंगे 15 जनसभाएं

मैनपुरी में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा वैसे ही चुनाव प्रचार भी धुवांधार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आज सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी में करीब 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव आज मां शीतला मंदिर से जनसभा प्रारंभ करेंगे।

बता दें यूपी में जिन जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहें हैं। भाजपा उनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर (सदर) विधानसभा ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां भाजपा कभी नहीं जीती है। 1996 के बाद से यहां मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) कभी नहीं हारी है। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) चुनाव लड़ रही है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सोमवार को रामपुर में प्रचार करने वाले हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha bypoll) 5 दिसंबर को होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story