×

Mainpuri By-Election 2022: हमसे कहा तबीयत खराब है, अस्पताल जा रहा हूं, BJP में चले गए..रघुराज शाक्य पर शिवपाल का वार

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर उन्हें और पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा, शिष्य थे तो गए क्यों?

aman
Written By aman
Published on: 26 Nov 2022 8:45 AM GMT
mainpuri by election 2022 shivpal yadav attacks on raghuraj shakya said he cheated on us
X

बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य और शिवपाल यादव (Social Media)

Mainpuri By-Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में एक तरफ जहां 'परिवार का प्यार' दिख रहा है तो विपक्षी पर वार भी होने लगे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष और जसवंतनगर विधानसभा से विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) पर जोरदार हमला किया। गौरतलब है कि, बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य खुद को शिवपाल यादव का शिष्य बताते रहे हैं। शिवपाल यादव ने कहा, अगर वो (रघुराज शाक्य) मेरे शिष्य होते तो बीजेपी में नहीं जाते।

आपको बता दें कि, शिवपाल यादव इस वक्त मैनपुरी उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। वो समाजवादी पार्टी प्रत्याशी और परिवार की बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) के लिए चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे हैं। मैनपुरी में प्रचार के दौरान जहां वो यादव परिवार की बहू के लिए क्षेत्र में वोट मांग रहे हैं, वहीं लगातार प्रतिष्ठा की बात भी करते नजर आ रहे हैं। शिवपाल यादव शनिवार (26 नवंबर) को जिले के थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राहीन में थे। यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला।

...शिष्य थे तो मुझे बताकर जाना चाहिए था

वोट मांगने के दौरान शिवपाल यादव ने अपने शिष्य और बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'बहू' के खिलाफ रघुराज सिंह चुनाव मैदान में हैं। वह खुद को हमारा शिष्य बताते हैं। असली शिष्य होते तो हमें छोड़कर ही नहीं जाना चाहिए था। हमारी बहू के खिलाफ उन्हें नहीं लड़ना चाहिए था। शिवपाल ने कहा, रघुराज अगर हमारे शिष्य थे तो हमारे साथ ही रहते। बिना बताए गए। मुझे बता कर जाना चाहिए था। वो तो चुपचाप बीजेपी में चले गए।'

शिवपाल- हमसे कहा तबीयत खराब है..बीजेपी में चले गए

शिवपाल सिंह यादव ने शिष्य पर हमला आगे भी जारी रखा। उन्होंने कहा, 'हमने जब रघुराज को टेलीफोन किया कि कहां हो, तो उसने बताया कि हम अपना टेस्ट करवाने आए हैं। मेरी तबीयत खराब है। हमने कहा कि, हम डॉक्टर को फोन किए दे रहे। लोहिया अस्पताल में मेरे परिचित अच्छे डॉक्टर हैं। इसके बाद मैंने टेलीफोन भी किया था। तब पता चला कि वो अस्पताल नहीं गए थे। दूसरे दिन बीजेपी में पहुंच गए।'

शिवपाल बोले- हम एक हो गए हैं

शिवपाल सिंह यादव आज अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर वोट मांगते दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने 'तथाकथित शिष्य' रघुराज शाक्य पर हमला बोला। वोट मांगने के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि आज हमारे घर की बहू चुनाव मैदान में है। हम एक हो गए हैं। हमने अखिलेश यादव से भी कह भी दिया है, हम एक ही रहेंगे।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story