×

Mainpuri By Election: बहु डिंपल को जिताने के लिए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने बुलाई कार्यकर्ताओं की बैठक

Mainpuri By Election: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में कुछ नदी नज़दीकियां देखने को मिली थी। लगा था कि अब दोनों में कोई मनमुटाव नहीं रहा।

Anant kumar shukla
Published on: 19 Nov 2022 7:32 AM GMT
Dimple yadav- Shivpal Yadav
X

Dimple yadav- Shivpal Yadav (photo: social media )

Mainpuri By Election: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की आज बैठक बुलाई है। यह बैठक जसवंतनगर मैनपुरी के कार्यकर्ताओं के लिए है। इस बैठक में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर रणनीतियां बनाई जाएगी।

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव और डिंपल यादव चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर गए थे उसके बाद शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था कि "बहू हैं हमारी, रिकॉर्ड वोट से जिताओ"। और अब अपनी बहू डिंपल यादव को ऐतिहासिक वोटों से विजय दिलाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में कुछ नदी नज़दीकियां देखने को मिली थी। जिससे लोगों को लगा था कि अब दोनों में कोई मनमुटाव नहीं रहा। लेकिन डिंपल यादव के नामांकन में शिवपाल के न जाने से शिवपाल के नाराजगी की चर्चे होने लगी। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव के घर जाकर मुलाकात की थी। इसके साथ ही सभी मनमुटाव की खबरों पर विराम लग गया।

डिंपल यादव को सपोर्ट करने की घोषणा

चाचा से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि नेताजी और घर के बड़ों के साथ साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है। इसके बाद प्रसपा ने डिंपल यादव को सपोर्ट करने की घोषणा कर दी।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई थी। समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि भाजपा ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है।

रघुराज शाक्य शिवपाल के करीबी रहे हैं, और शाक्य समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। इस लिए शिवपाल को साथ लाना अखिलेश यादव के लिए बेहद जरूरी भी था। मैनपुरी में सबसे अधिक यादव मतदाता हैं, इसके बाद शाक्य मतदाता हैं। यदि भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य, यादवों का वोट काटने में कामयाब हो जाते हैं तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी। लेकिन शिवपाल के मैदान में उतर जाने से भाजपा उम्मीदवार के काफी वोट कटना तय है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story