TRENDING TAGS :
Mainpuri By Election: डिम्पल यादव ने कहा, शासन चाहे जितना सख्ती करे वोट कम नही होगा
Mainpuri By Election: डिंपल यादव ने सैफई में लोगों से अपील की कि अपना अमूल्य वोट साइकिल को दें। चाहे प्रशासन कितना भी सख्ती करे, आप के वोटों में कमी नहीं होनी चाहिए।
Dimple Yadav (Social Media)
Mainpuri By Election: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ाता दिख रहा है। मैनपुरी में जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां अखिलेश यादव और डिंपल यादव चुनाव में प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ बहू को जिताने के लिए चाचा शिवपाल यादव भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सैफई में एक जनसभा को संबोधित करते लोगों से अपील की कि अपना अमूल्य वोट साइकिल को दें। चाहे प्रशासन कितना भी सख्ती करे, आप के वोटों में कमी नहीं होनी चाहिए। यह पूरा क्षेत्र नेताजी का परिवार रहा है। यह नेता जी के सम्मान की लड़ाई है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। इसलिए एक-एक वोट नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने जनता को कंगाल बना दिया। इस बार सपा उम्मीदवार की भारी मतों से जीत होगी। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
इसी बीच धर्मेंद्र यादव ने कहा डिंपल यादव को मैनपुरी की जनता का समर्थन मिल रहा है। मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है।
बात दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया था। खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर 5 नवंबर को मतदान और 8 नवंबर को मतगणना की जाएगी।