Mainpuri By-Election: डिम्पल यादव अखिलेश यादव संग सोमवार को इस समय दाखिल करेंगी नामांकन पत्र, भाजपा में कई दावेदार

Mainpuri By-Election: डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ कल कलेक्ट्रेट ऑफिस पर नामांकन के लिए जाएंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 13 Nov 2022 9:48 AM GMT (Updated on: 13 Nov 2022 9:54 AM GMT)
Mainpuri By-Election Dimple Yadav will file nomination papers with husband Akhilesh Yadav tomorrow
X

Mainpuri By-Election Dimple Yadav will file nomination papers with husband Akhilesh Yadav tomorrow (Social Media) 

Mainpuri By-Election: मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की पहली बहू और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी है। डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ कल कलेक्ट्रेट ऑफिस पर नामांकन के लिए जाएंगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा द्वारा मैनपुरी में प्रत्याशी को लेकर शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कालिदास मार्ग स्थित आवास पर गहन मंथन चला। इसके बाद तीन नामों के लिए सूचना केंद्रीय पैनल को भेजा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा मैनपुरी सीट पर पिछड़े चेहरों को उतार सकती है। इसमें शाक्य, सैनी और सक्सेना हो सकते हैं।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। 10 अक्टूबर को उनके निधन हो जाने से सीट खाली हो गई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव की घोषणा की गई थी। जबकि नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू है।

4 सेटों में खरीदे नामांकन पत्र

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू व अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी चुनी गई है। मैनपुरी जिला अध्यक्ष ने 11 नवंबर को कलेक्ट्रेट जाकर 4 सीटों में नामांकन पत्र खरीदा था।

12 से 2 बजे के बीच कर सकतीं है नामांकन

मैनपुरी उप चुनाव के लिए सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा सोमवार को 12 से 2 बजे के बीच में पति अखिलेश यादव के साथ नामांकन दाखिल कर सकती है। नामांकन दाखिल करते समय जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

डिंपल यादव इससे पहले फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है। भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी चुनने के लिए मंथन तेज कर दी है। जल्द ही भाजपा द्वारा भी अपने प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story