×

Mainpuri By Election Results 2022: मैनपुरी ने रचा इतिहास, डिंपल यादव की जीत, अखिलेश के साथ लिया प्रमाणपत्र

Mainpuri By Election Results 2022 : समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने भाजपा के रामराज सिंह शाक्य को करीब 288461 मतों से हरा दिया है।

Shashi kant gautam
Published on: 8 Dec 2022 6:45 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 12:07 PM GMT)

Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने भाजपा के रामराज सिंह शाक्य को हरा दिया है। समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर चुनाव हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे। जीत का आंकड़ा बदल सकता है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 4:58 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी में डिंपल यादव 54797 वोटों से आगे

    मैनपुरी में डिंपल यादव 54797 वोटों से आगे, मैनपुरी की जनता ने नेताजी मुलायाम सिंह यादव का मान है।  डिंपल यादव को अबतक 70 प्रतिशत मत मिले।

     

  • 8 Dec 2022 4:19 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates:डिंपल को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, 30,000 वोटों से आगे

    डिंपल को मिला मुलायम सिंह यादव की सीट पर जनता का आशीर्वाद, मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने अब करीब 30,000 वोटों से बढ़त बना ली है।

  • 8 Dec 2022 3:47 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी में डिंपल यादव आगे

    मैनपुरी में डिंपल यादव 5000 मतों से आगे चल रही हैं।

  • 8 Dec 2022 3:02 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: मैनपुरी में शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे

    मैनपुरी में शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। सपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी है और मुकाबला कड़ा है।

  • 8 Dec 2022 2:25 AM GMT

    Mainpuri By Election Results 2022 Live Updates: यहां होगी मतगणना

    मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल, मैनपुरी, भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना मैनपुरी में होगी। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में होगी। 

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story