Mainpuri By-Election: शिवपाल यादव का आदेश- 'बहू डिंपल के लिए करो वोट'

Mainpuri By-Election: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने दावा किया कि उनके नेता शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव का समर्थन देने का ऐलान किया है।

Jugul Kishor
Published on: 16 Nov 2022 10:56 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2022 10:57 AM GMT)
Mainpuri By-Election
X

मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव ने डिंपल यादव को सपोर्ट करने का किया ऐलान (Pic: Social Media)

Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की रणभेरी बज गई है। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट की दावेदारी अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सौंपी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को लेकर तमाम कयास लगाये जा रहे थे कि वह अपनी पार्टी का प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे या नहीं। इन सभी कयासों पर शिवपाल यादव ने विराम लगा दिया है। शिवपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल यादव को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

सैफई में आज 16 नवंबर 2022 को शिवपाल यादव की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक सम्पन्न होने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने दावा किया कि उनके नेता शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव का समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होने कहा कि शिवपाल यादव का आदेश है बहू डिंपल के लिये वोट करो, वो हमारी बहू हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में उपचुनाव के लिये कल मंगलवार 15 नवंबर को स्टार प्रचारकों घोषणा की, जिसमें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव का भी नाम शामिल था। सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग 40 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गयी जिसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल था।

हालांकि डिंपल यादव जब नामांकन दाखिल करने के लिये गयी थी उस समय शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य यादव नहीं नजर आये थे। जब इस बारे सपा महासचिव राम गोपाल यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा था कि शिवपाल से पूछकर ही मैनपुरी सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गयी था। हम सब एक साथ मे हैं। हमारी तैयारी पुख्ता है। डिंपल यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। मैनपुरी सीट के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

भाजपा ने रघुराज शाक्य को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मंगलवार (15 नवंबर) को मैनपुरी सीट उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से रघुराज शाक्य को मैदान में उतारा है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story