Mainpuri Bypoll 2022: Mainpuri Bypoll 2022: भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, बोले अखिलेश यादव

Mainpuri Bypoll: उन्होंने ‘अग्निवीर योजना‘ की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 23 Nov 2022 3:27 PM GMT
Mainpuri Bypoll Akhilesh said that BJP is tearing apart the constitution
X

Mainpuri Bypoll Akhilesh said that BJP is tearing apart the constitution

Mainpuri Bypoll: अखिलेश यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने 'अग्निवीर योजना' की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया है।

अखिलेश मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय में 'पूर्व सैनिक सम्मेलन' को सम्बोधित किया और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव को विजयी बनाने के लिए प्रचार एवं जनसम्पर्क भी किया। उन्होने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों से बूथ मजबूत करने के लिए कहा। आपके लोग हर जगह हैं। भूतपूर्व सैनिकों की बात पर जनता भरोसा करती है। सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा में है।

उन्होने नेताजी को याद करते हुए बताया कि नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए। नेताजी रूस भी धोती कुर्ते में गए थे। रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था। नेताजी ने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी। नेताजी के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जल्दी बन पाया। 26 नवंबर, 2016 को सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया। हमने समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसानों की सुविधा के लिए मंडियां स्थापित की थी। भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया।

इस अवसर पर कवि एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेताजी ने ही शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कर सम्मान दिलाया। पहले तो सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजी जाती थी। नेताजी किसानों के नेता थे और वे कहते थे कि किसान का बेटा ही फौज में जाता है। जब वे रक्षामंत्री थे तब हमारी सेना ने चीन को खदेड़ने का काम किया था। नेताजी ने हमेशा जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर देश और नेताजी के विचारों पर कविताएं भी सुनाई।

इस सम्मेलन में पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल सतबीर सिंह यादव, पूर्व डीआईजी रामतीरथ परमहंस, कर्नल अनिल वर्मा, मेजर सुरेश यादव, इंजीनियर मनोज यादव, मेजर आशीष सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story