TRENDING TAGS :
Mainpuri Bypoll 2022: सपा प्रतिनिधिमण्डल ने चुनाव आयोग से की शिकायत, पुलिस वाले कर रहे भाजपा का प्रचार
Mainpuri Bypoll 2022: स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की।
Mainpuri Bypoll SP delegation complains to Election
Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी उपचुनाव की तारीख पास है। आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होता दिख रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से आज भेंट कर उन्हें मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनपद मैनपुरी के पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा के पक्ष में प्रचार किए जाने की शिकायत की। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में के.के. श्रीवास्तव एवं राधेश्याम सिंह यादव शामिल रहे।
राजेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर पुलिस की ताकत का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष करहल, थानाध्यक्ष बरनाहल को तत्काल हटाए जाने की मांग। 6 पुलिस इंस्पेक्टर, 13 पुलिस सब इंस्पेक्टर और 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबलों की शिकायत दर्ज कराई और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। उन्होने कहा कि सैकड़ों कॉन्स्टेबल बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस के लोग भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार व मतदान का दबाव बना रहे है। पुलिस घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के समर्थक कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा मैनपुरी में पुलिस को सुविधानुसार पोस्टिंग करा रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराया जाना मुमकिन नहीं है।
बता दें की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। जबकि भाजपा ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।