×

दो भाइयों के विवाद में चली गोली, एक की मौत

जनपद के किशनी थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद में गोली चलने से एक भाई की मौत हो गई है।

Praveen Pandey
Published on: 19 Jun 2021 3:13 PM GMT (Updated on: 19 Jun 2021 3:34 PM GMT)
Ram Naresh
X

मृतक राम नरेश की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Mainpuri Crime News: जनपद के किशनी थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद में गोली चलने से एक भाई की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दूसरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक किशनी थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी विमलेश यादव और रामनरेश यादव पुत्रगण मोतीलाल यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है विमलेश शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और गोली भी चल गई। गोली लगने से राम नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story