×

मैनपुरी पुलिस का खुलासा, एसआई का हत्यारा सिपाही गिरफ्तार 

  यहां बीते  8 सितम्बर को हुए दरोगा राधारमण हत्याकांड का अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में  दरोगा के मित्र

Anoop Ojha
Published on: 13 Sep 2017 10:11 AM GMT
मैनपुरी पुलिस का खुलासा, एसआई का हत्यारा सिपाही गिरफ्तार 
X
मैनपुरी पुलिस का खुलासा, एसआई का हत्यारा सिपाही गिरफ्तार 

मैनपुरी : यहां बीते 8 सितम्बर को हुए दरोगा राधारमण हत्याकांड का अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दरोगा के मित्र सिपाही सत्यप्रकाश यादव को गिरफतार किया है। पुलिस के मुताबकि दरोगा और सिपाही की दोस्ती उस समय दुश्मनी में बदल गयी जब दारोगा ने सिपाही की पत्नी की सुन्दरता को लेकर मजाक कर दिया,और उस से शारीरिक सम्बन्ध बनाने को लेकर टिप्पणी की।

दरसअल दोनों मृतक एस आई के सरकारी आवास पर साथ साथ बैठकर शराब पी रहे थे और दोनों दोस्त नशे में धुत हो गए। तभी एस आई राधारमण ने सिपाही की पत्नी के बारे अश्लील टिप्पणी कर दी जो सिपाही को बर्दाश्त नही हुई। इसी बीच एस आई बाथरूम में गया,तभी पीछे से साथी सिपाही भी बाथरूम की ओर गया। जिसके बाद उसने पीछे से बिस्तरबंद की बेल्ट से एस आई की गर्दन में फंदा डालकर फांसी लगा दी।

हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को दरबाजे के सहारे लटका दिया। और वहां से रात के अंधेरे में फरार हो गया। इस बीच सिपाही मृतक एस आई का मोबाईल व पर्स ले गया जो उसकी गिरफ्तारी का सबसे बड़ा सबूत बना। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एस आई के मोबाइल को ट्रेस किया जो कि आरोपी सिपाही सत्य प्रकाश के पास मिल गया।

जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हो गया। मृतक एस आई राधारमण पूर्व में वर्दी में बार बालाओं पर नोट उछालते हुए कैमरे में कैद हो गया था जिसके बाद उसे सस्पेंड होना पड़ा था। दूसरे मामले उसने एक पीड़ित महिला के मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेजा था जिसके बाद से ही वह सस्पेंड चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक आत्म प्रकाश ने बताया की दरोगा और आरोपी सिपाही ने एक साथ शराब पी और मुर्गा खाया, इसी दौरान दरोगा राधारमन ने आरोपी सिपाही सत्यप्रकाश की पत्नी पर कुछ टिप्पणी कर दिया जिसके बाद सिपाही ने बेल्ट से गला दबा कर दरोगा की हत्या कर दी

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story