×

शिक्षा के प्रकाश से देश को रोशन करेगा TDPI - रंजीत प्रसाद

टी.डी.पी.आई वर्तमान में भारत के कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के साथ पंजीकृत है।

Praveen Pandey
Reporter Praveen PandeyPublished By APOORWA CHANDEL
Published on: 27 April 2021 3:41 PM GMT
शिक्षा के प्रकाश से देश को रोशन करेगा TDPI - रंजीत प्रसाद
X

शिक्षा के प्रकाश से देश को रोशन करेगा TDPI (फोटो-न्यूजट्रैक)

मैनपुरी: गांव से शहर, शहर से देश, शिक्षा के प्रकाश से रोशन देश ही एक उज्जवल भविष्य का चित्र अंकित कर सकता है। देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का सपना देखने वाले महानायक रंजीत प्रसाद को हाल ही में सी.एस.आर चैंपियंस के रूप में उनकी पहल ट्रू ड्रीम्स प्रोजेक्ट्स इंडिया टी.डी.पी.आई विश्व स्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया। टी.डी.पी.आई जो वर्तमान में भारत के कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के साथ पंजीकृत है और यह एक परिवार के रूप में काम करता है, भारत के सभी छोटे-छोटे कामों में सामाजिक जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में काम करता है जैसे -सर्व शिक्षा, सुरक्षित महिला स्वच्छता, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना और संसाधन हीन बच्चों को मंच देना आदि।

उद्यमी और परोपकारी रंजीत प्रसाद ने अपने ब्रांड टी.डी.पी.आई ट्रू ड्रीम प्रोजेक्ट्स इंडिया के साथ वास्तविक शिक्षा की अपनी यात्रा की शुरुआत की और इस सी.एस.आर ब्रांड के तहत उन्होंने भारत के ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण हिस्सों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा। जहां शिक्षा की अत्यधिक आवश्यकता है। स्कूल फीस, किताबें, स्टेशनरी इत्यादि के लिए बच्चों की मदद करना और सभी आवश्यक सहायता करना और साथ ही ट्रू ड्रीम प्रोजेक्ट्स इनके हुनर के लिए एक निजी मंच बनाता है ताकि यह बच्चे प्रोत्साहित हों और आगे बढ़ सकें।


रंजीत प्रसाद (फोटो-न्यूजट्रैक)

पूरे देश में पहुंचे शिक्षा

ग्लोबल बिजनेस इंडिया फोरम के नेशनल अवार्ड्स फॉर बिजनेस एक्सीलेंस, जिसके अंतर्गत विश्व भर के उद्यमों की सराहना और प्रचार का भव्य आयोजन किया गया था। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सभी देशों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के बीच इस सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले और विभिन्न देशों के राजदूत - जिम्बाब्वे, इक्वाडोर, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, नाइजर, त्रिनिदाद और टोबैगो आदि देशों के राजदूत शामिल हुये। रंजीत प्रसाद को जी.आई.बी.एफ नेशनल अवार्ड्स में शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं निर्मित पुरुष अर्थात मैन ऑफ द ईयर और एस.एम.ई.बीज स्टार एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स 2021 में भी सम्मानित किया है।

सिक्किम शहर में बड़े हुए और गुवाहाटी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा के बाद रंजीत का सपना पूरे भारत में शिक्षा के साथ एक सच्चे भारत का था। एक उद्यमी के रूप में रणजीत का मानना है कि धैर्य, दृढ़ता ही सफलता की कुंजी है। सच्चे बनो, कड़ी मेहनत करो, अपने सपनों में आत्मविश्वास रखो और परिणाम के लिए धैर्य रखो। बेहतर कल के लिए समाज के उठान में संलग्न होना यही टी.डी.पी.आई का ध्येय है। स्थिरता, विकास, लक्ष्यों का एक मजबूत बनना एक चैंपियन की तरह, यही है ट्रू ड्रीम्स प्रोजेक्ट्स इंडिया। ऐसा बताते हैं सी.एस.आर चैंपियन ब्रांड रंजीत प्रसाद। हमारा सपना है बेहतर स्वास्थ्य और पर्यटन पर काम करना। एक ड्रीम इंडिया के लिए सपने देखना, ऐसा रणजीत प्रसाद अपनी सोच साझा करते हैं।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story