TRENDING TAGS :
Mainpuri News: दीवार गिरने से 2 मासूम समेत 4 लोग दबे, इलाज जारी
Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में अचानक से एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दो मासूम बच्चे समेत चार लोग दब गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Mainpuri News (Pic:Newstrack)
Mainpuri News: मैनपुरी जिले में अचानक से एक दीवार भरभराकर जा गिरी। जिसके नीचे दबने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत संसारपुर इलाके का है। यहां अचानक से एक पुरानी दीवार गिर गई जिसके नीचे दो मासूम बच्चों समेत चार लोग दब गए। दीवार को नीचे गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां दीवार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी
दीवार गिरने से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने भर्ती करते हुए उनका इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों को अस्पताल में घायल अवस्था में लाया गया था। बताया गया कि एक दीवार गिर गई थी और उसके नीचे यह लोग तभी हुए थे। घायल अवस्था में आए लोगों के शरीर से ब्लड निकल रहा था जिसको बंद किया गया और उसके बाद उनकी मलहम पट्टी करते हुए उनको भर्ती किया गया। सभी की हालत बेहतर है। इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है की दीवार काफी पुरानी हो चुकी थी लेकिन किसी को नहीं पता था की दीवार अचानक से गिर जाएगी और लोग हादसे का शिकार हो जाएंगे।