×

Mainpuri: सपा को करारा झटका, छह ग्राम प्रधानों ने थामा भाजपा का दामन

Mainpuri: समाजवादी पार्टी में लंबे समय से जुड़े आधा दर्जन के करीब ग्राम प्रधानों ने मनोज प्रधान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Ashraf Ansari
Published on: 22 April 2024 8:24 AM GMT
mainpuri news
X

मैनपुरी में छह ग्राम प्रधानों ने थामा भाजपा का दामन (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दिया है। यहां आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

मनोज प्रधान के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए ग्राम प्रधान

मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव एक बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान में मौजूद डिंपल यादव है तो दूसरी तरफ भाजपा में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह उनके सामने मौजूद है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दिया है। यहां समाजवादी पार्टी में लंबे समय से जुड़े आधा दर्जन के करीब ग्राम प्रधानों ने मनोज प्रधान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान बोले-भाजपा के लिए करूंगा काम

एक पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल होने का सिलसिला तेजी के साथ देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने कहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए अब हमेशा काम करेंगे। हम लोग सरकार की नीतियों से काफी खुश है सरकार ने जो भी वादे किए थे उनका पूरा किया है। सरकार में जनता का विकास है और इसीलिए हम लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं। अब से हम लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे जितने भी सरकार के द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे और जनता को सरकार के प्रति जागरूक करेंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story