×

Mainpuri News: दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर पूर्व विधायक बोले, पहले ऐसा नहीं होता था

Mainpuri News: पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते हैं तो यह लोग ऐसी हरकतें करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि इनके पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। यह बस लोगों को भटकाने का काम करते हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 23 March 2024 8:46 AM GMT
Mainpuri News
X

पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव (Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है। पहले ऐसा हरगिज नहीं होता था।

विपक्ष को परेशान कर रही भाजपा

मैनपुरी जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे सोबरन सिंह यादव ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पहले ऐसा कभी नहीं होता था, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से विपक्ष के लोगों को परेशान करने का काम शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा पहले कभी भी देखने को नहीं मिला जो अब देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले भी कई नेता हुआ करते थे अटल बिहारी वाजपेई भी सम्मानित नेता रहे हैं उनका अभी आज सम्मान होता है लेकिन आज के दौर में सब बदल गया है। सब कुछ राजनीति के तहत किया जा रहा है विपक्ष को फंसाया जा रहा है।

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती बीजेपी

पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते हैं तो यह लोग ऐसी हरकतें करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि इनके पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। यह बस लोगों को भटकाने का काम करते हैं। इन्हें पता है कि जनता इनको वोट नहीं देगी तो यह यह लोग विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने लगते हैं और उन्हें फसाने का काम करने लगते हैं। यह लोग सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन अबकी बार इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रहा है बीजेपी की करारी हार होगी और इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगा। वहीं, मैनपुरी से वर्तमान सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव अच्छे खासे वोटों से जीतने जा रही हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story