×

Mainpuri: BKU(Bhanu) ने कहा "कर्ज माफ नहीं, कर्ज मुक्त होना चाहिए किसान "

Mainpuri News: मैनपुरी में BKU भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों को लेकर कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं बल्कि किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए।

Ashraf Ansari
Published on: 29 Feb 2024 2:06 PM GMT
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह।
X

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बयान दिया है। उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं बल्कि किसानों को कर्ज मुक्त करना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के साथ उनके प्रदर्शन में शामिल नहीं है। हालांकि भानू गुट किसानों की मांगों के समर्थन कर रहा है।

किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट

मैनपुरी जिले में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हमेशा से हम लोग किसानों के साथ में रहे हैं। किसानों के साथ में हमेशा खड़े होकर उनकी बात को आगे लाने का काम किया है। यह बात अलग है कि इस वक्त हम किसानों के उनके प्रदर्शन में शामिल नहीं है लेकिन उनके हक के लिए हम लोग हमेशा खड़े रहते हैं। लगातार हम लोगों पर आरोप लगाया जाता रहा है कि यह लोग किसानों के नाम पर कोई भी काम नहीं करते हैं। इसी तरीके से हम लोग भी आरोप लगाते रहे हैं कि सामने वाला दूसरा संगठन किसानों के लिए कोई काम नहीं करता है। इन बातों का कोई भी लेने देना नहीं है। सरकार को किसानों के लिए एक आयोग गठित करना चाहिए और किसानों की आवाज को सुनना चाहिए, जिससे वह अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके।

किसानों का कर्ज माफ नहीं बल्कि कर्ज मुक्त होना चाहिए

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने किसानों का ₹50000 का कर्ज माफ किया था। इसी के साथ फिर दूसरी सरकार आई तो उसने किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया। लेकिन इससे किसानों का कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। किसान लगातार कर्ज में डूबा हुआ है। अबकी बार हम लोगों ने यह मांग की है कि हम किसानों का कर्ज माफ नहीं बल्कि किसानों को कर्ज मुक्त करवाना चाहते हैं। क्योंकि इस वक्त किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। किसानों को हर वह योजना मिलनी चाहिए जिसके लिए वह हकदार है जिसके लिए वह चिलचिलाती धूप में खेत में खड़े होकर देश की जनता के लिए अन्न पैदा करता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story