×

Cabinet Minister Jaiveer Singh बोले- हम अगर आज मन बना लें तो समझो सपा खत्म

Mianpuri News: मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम जब मन बना लें तब समाजवादी पार्टी को खत्म कर सकते हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 2 March 2024 11:50 AM GMT
मैनपुरी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह।
X

 मैनपुरी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। (Pic: Social Media)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और देश में एक बार मोदी सरकार बनने की बात कही है। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को खत्म करने का दावा भी किया।

ऑडिटोरियम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे जयवीर सिंह

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह आज मैनपुरी में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने 62.61 करोड रुपए से बन रहे ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम की खासियत के बारे में बताया और कहा कि जनपद की जनता के लिए बनाई जा रहे ऑडिटोरियम में बहुउद्देशीय के साथ कैफेटेरिया, डिजिटल गैलरी, साउंड शो को बनाया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही जयवीर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर हम लोग चुनाव जीतेंगे। समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाला मैनपुरी भी इस बार हम लोग जीत लेंगे। जनता ने हम पर भरोसा किया है तो अबकी बार हम लोग 400 पार पहुंचेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।

हम लोग चाहें तो समाजवादी पार्टी समझो खत्म

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव को सीबीआई के द्वारा भेजे गए नोटिस के मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि उनको दोषी नहीं माना गया है। उनसे सवाल जवाब के लिए उनको बुलाया गया है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों के द्वारा क्रॉस बोट डालने के मामले में कहा है कि बीजेपी की कार्यशैली से हर कोई खुश है। उन्होंने क्रॉस वोट किया है हम उनका सम्मान करते हैं। हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि हम लोगों ने खरीद फरोख्त की है। लेकिन सपा को यह सूचना चाहिए की 2012 से 2017 तक उन्होंने क्या नहीं किया यह सभी को पता है। अगर हम लोग अपने पर आ जाए तो समझो समाजवादी पार्टी खत्म। आगे उन्होंने कहा कि पिछले मैनपुरी में उपचुनाव के दौरान पूरा समाजवादी पार्टी का कुनबा अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जुड़ गया था। लेकिन अब क्या होगा जब उनका पूरा परिवार अलग-अलग खड़ा हुआ है। मैनपुरी भी जीतेंगे और यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे। वही राजभर की नाराजगी को लेकर जयवीर सिंह ने कहा कि वह हमारे पार्टी के नेता नहीं है बस हमारे एनडीए के साथी हैं अगर इस बारे में कुछ पूछना है या तो उनके नेता से या फिर राजभर से पूछें।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story